MP News: पहली बारिश से मौसम हुआ सुहाना, पर्यटकों को अब हेरिटेज ट्रेन का इंतजार
मध्य प्रदेश में मानसून की पहली बारिश के बाद मौसम सुहाना हो चुका है, जहां मौसम के सुहाना होते ही अब प्रदेशवासियों को मध्य प्रदेश की पहली महू से पातालपानी के बीच चलने वाली हेरिटेज ट्रेन का इंतजार है। पर्यटक अब जल्द हेरिटेज ट्रेन में पातालपानी की वादियों का मजा लेना चाहते हैं।
रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक जल्द पातालपानी के लिए महू से हेरिटेज ट्रेन की शुरुआत हो सकती है, जहां अभी ट्रेन शुरू होने की तारीख फिलहाल तय नहीं है, लेकिन हर साल की तरह इस साल भी जल्द महू से पातालपानी के बीच हेरिटेज ट्रेन शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

प्रदेश की एकमात्र हेरिटेज ट्रेन
इंदौर के पास स्थित पातालपानी की खूबसूरती से तो वैसे सभी परिचित होंगे, लेकिन हेरिटेज ट्रेन की जानकारी कम ही लोगों को होगी। कालाकुंड से पातालपानी की वादियों तक का सफर करवाने वाली यह प्रदेश के एकमात्र हेरिटेज ट्रेन है, जिस में सफर करने के लिए यात्रियों को लंबा इंतजार करना होता है। अब एक बार फिर यात्रियों का इंतजार पूरा होने जा रहा है, जिसके चलते एक बार फिर यात्री हेरिटेज ट्रेन का आनंद उठा पाएंगे।
ऐसा है हेरिटेज ट्रेन का इतिहास
महू से कालाकुंड और पातालपानी की वादियों तक चलने वाली हेरिटेज ट्रेन के इतिहास पर यदि नजर डालें तो इस ट्रेन की शुरुआत रेलवे की ओर से साल 2018 में की गई थी। वहीं बाद में इस ट्रेन को अपडेट करते हुए, इसमें कई तरह के अत्याधुनिक कोच भी लगाए गए थे। इस ट्रेन में यात्रियों की संख्या लगभग 110 के आस पास रहती है। यह ट्रेन की कुल 30 किलोमीटर तक की दूरी तय करती है। साथ ही जिस रेल लाइन पर ट्रेन चलती है, वह रेल लाइन साल 1870 के आसपास रेलवे की ओर से बिछाई गई थी।
साल 2018 में घोषित किया हेरिटेज ट्रैक
पातालपानी की वादियों में चलने वाली हेरिटेज ट्रेन से पहले इस ट्रैक पर अलग-अलग ट्रेनें भी चला करती थी, लेकिन नए ट्रैक के निर्माण के बाद इस पर अब सिर्फ हेरिटेज ट्रेन ही चलती है, जिस ट्रैक पर ट्रेन चलती है, उसे साल 2018 में हैरिटेज ट्रैक घोषित किया गया था, जिसके बाद ही हेरिटेज ट्रेन की शुरुआत की गई थी। इस ट्रेन में एसी कोच होने के साथ-साथ नॉन एसी कोच भी उपलब्ध है। साथ ही ट्रेन का किराया बेहद ही सामान्य है।
ये भी पढ़े- MP News: खेत में बोवनी करते दिखी मंत्री की सांसद पत्नी, Video Viral












Click it and Unblock the Notifications