MP News: खेत में बोवनी करते दिखी मंत्री की सांसद पत्नी, Video Viral
मानसून आ चुका है, जहां मानसून के आते ही खेतों में बोवनी का काम शुरू हो चुका है। किसान अब अपने-अपने खेतों में बोवनी करते नजर आ रहे हैं, जहां मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बोवनी शुरू हो गई है।
इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मध्य प्रदेश सरकार के वन मंत्री नागर सिंह चौहान की पत्नी और सांसद अनीता नागर सिंह चौहान किसान के खेत में बोवनी करती नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सांसद अनीता नागर सिंह चौहान किसान के खेत में बोवनी करती नजर आ रही हैं, जहां वे किसान की बोवनी के काम में मदद कर रही हैं। इस दौरान किसान का पूरा परिवार खेत में नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि, रतलाम-झाबुआ संसदीय सीट से सांसद अनीता नागर सिंह चौहान के किसान के साथ बोवनी के काम में हाथ बटाती नजर आ रही हैं, जहां एक किसान हल लेकर आगे चलता दिखाई दे रहा है, तो वहीं सांसद अनीता नागर सिंह चौहान खेत में बीज डालते नजर आ रही हैं। वहीं वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सभी सांसद अनीता नागर सिंह चौहान के संवेदनशील व्यवहार की सराहना कर रहे हैं।
जानकारी के लिए बता दें, अनीता नागर सिंह चौहान ने लोकसभा चुनाव में रतलाम-झाबुआ सांसदी सीट से दिग्गज कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया को चुनाव हराया है, जहां अनीता नागर सिंह चौहान ने लंबे अंतर से लोकसभा चुनाव जीतने में कामयाबी हासिल की थी। इतना ही नहीं अनीता नागर सिंह चौहान के पति नागर सिंह चौहान मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। यही कारण है कि, नागर सिंह चौहान और अनीता नागर चौहान की क्षेत्र में अच्छी लोकप्रियता है। वहीं लगातार मैदान में सक्रिय रहने के कारण क्षेत्रवासी भी दोनों नेताओं से जुड़े हुए हैं।
ये भी पढ़े- MP के इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम, बिजली गिरने पर कैसे करें बचाव, जानिए












Click it and Unblock the Notifications