मिजोरम में भारी बारिश से हुई बड़ी जनहानि, एमपी के सीएम मोहन यादव ने जताया दुख
MP News: मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने मिजोरम में भारी बारिश से आइजोल जिले में पत्थर की एक खदान ढहने से 17 लोगों की मौत हो पर दुख जताया है। एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव इस घटना पर दुःख जताया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर उन्होंने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मिजोरम की घटना का ज़िक्र करते हुए कहा कि मिजोरम के आइजोल जिले में पत्थर की एक खदान में हुए भीषण हादसे में कई जिंदगियां असमय काल कवलित हो गईं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आगे लिखा कि बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों की पुण्य आत्मा को शांति प्रदान कर अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें। इस ह्रदय विदारक हादसे के पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं हैं।
ज्ञात हो कि मिजोरम में भारी बारिश से मंगलवार को आइजोल जिले में पत्थर की एक खदान ढह गई। इस दुर्घटना में 17 लोगों की मौत हो गई,जबकि कई अन्य लापता हो गए हैं। मृतकों में एक चार साल का बच्चा और एक छह वर्ष की बच्ची भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक , चक्रवाती तूफान 'रेमल के प्रभाव से निरंतर हो रही बारिश के बीच यह हादसा हुआ है। यह दुर्घटना आइजोल शहर के बाहरी हिस्से में स्थित मेल्थम और ह्लिमेन के बीच के इलाके में सुबह लगभग 6 बजे हुई।
यह भी पढ़ें MP News: अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ बढ़ेगी सख्ती, सीएम मोहन यादव ने जारी किये निर्देश












Click it and Unblock the Notifications