MP Weather Update: भारी बारिश का दौर फिर शुरू, जबलपुर के मलांजखंड में 6 इंच से अधिक बारिश

मप्र में मानसून सीजन के आखिरी दौर की जोरदार बारिश चल रही हैं। मप्र मौसम विभाग ने गुरूवार को डेढ़ दर्जन से अधिक शहरों में भारी बारिश तो 30 से अधिक शहरों में जोरदार बारिश का अलर्ट दिया है। जानिए किस जिलों में होगी भारी से अति भारी बारिश...

Weather Update

मप्र मौसम विभाग ने प्रदेश के डेढ़ दर्जन से अधिक शहरों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हैं। बता दें कि बीते 24 घंटों में प्रदेश के जबलपुर संभाग के मलांजखंड, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, मंडला में भारी बारिश हुई है। मलांजखंड में तो 6 इंच से ​अधिक वहीं सिवनी में 4 इंच से अधिक बारिश हुई है। शुक्रवार-शनिवार को भी प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा। एमपी वेदर डिपार्टमेंट के अनुसार प्रदेश में बीते 24 घंटों में सिवनी, बालाघाट जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा; अनूपपुर, मण्डला, खरगोन जिलों में अतिभारी वर्षा; नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, डिंडोरी जिलों में भारी वर्षा; जबकि शहडोल, जबलपुर, सिंगरौली, दमोह, उमरिया, पन्ना, कटनी, हरदा, विदिशा, रायसेन, खण्डवा, नर्मदापुरम जिलों में कहीं-कहीं पर मध्यम से भारी वर्षा दर्ज की गई।

Recommended Video

    MP Weather Update: भारी बारिश का दौर फिर शुरू, जबलपुर के मलांजखंड में 6 इंच से अधिक बारिश

    MP के इन जिलों में भारी बारिश व बिजली गिरने का अलर्ट जारी
    बैतूल, बालाघाट, नर्मदापुरम/पचमढ़ी, सिवनी और छिंदवाड़ा/पेंच में बिजली के साथ बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है, साथ ही खरगोन/महेश्वर, सीहोर, देवास, रायसेन, सागर, जबलपुर/भेड़ाघाट/एपी, दमोह और पेंच में बिजली गिरने के साथ भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।

    MP के इन जिलों में मध्यम व हल्की बा​रिश
    नरसिंहपुर, राजगढ़, विदिशा/उदयगिरि, सांची/भीमबेटका, उज्जैन, शाजापुर, धार/मांडू, इंदौर/एपी, आगर, बड़वानी, अलीराजपुर, कटनी, उमरिया, डिंडोरी, मंडला, बुरहानपुर, खंडवा/ओंकारेश्वर और हरदा में बिजली के साथ मध्यम बारिश और हल्की बारिश भोपाल/बैरागढ़, अशोकनगर, छतरपुर, सतना, पन्ना, शहडोल, गुना, भिंड, दतिया, ग्वालियर, अनुपपुर और निवाड़ी में बारिश की चेतावनी दी है।

    मप्र में शुक्रवार सुबह तक बीते 24 घंटे की बारिश के आंकड़े
    Malanjkhand 166.6
    Seoni 145.6
    Narshingpur 103.0
    Chindwara 54.0
    Mandla 47.4
    Umaria 46.8
    Khandwa 46.0
    Khargone 42.5
    Pachmari 33.8
    Bhopal City 30.2
    Jabalpur 28.6
    Raisen 23.0
    Nowgaon 15.0
    Khajuraho 14.8
    Sagar 12.6
    Ratlam 6.0
    Bhopal 5.6
    Betul 5.6
    Sidhi 5.6
    Narmadapuram 4.4
    Indore 4.2
    Shivpuri 4.0
    Gwalior 2.5
    Tikamgarh 2.0
    Ujjain 2.0
    Dhar 1.7
    Guna 1.6
    Satna 1.0
    Damoh 1.0 mm

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+