MP News: मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश से 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, विदिशा में मंदिर डूबे, नर्मदा भी उफान पर
मध्य प्रदेश में गुरुवार से शुरू हुआ बारिश का दौरा आज भी जारी है राजधानी भोपाल में सुबह से तेज बारिश हो रही है। आज विदिशा रायसेन, हरदा, बैतूल, जबलपुर और बालाघाट में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, समिति किस जिलों में तेज बारिश हो सकती है।
शनिवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, बैतूल, मंडला, नरसिंहपुर, सतना, रायसेन, मलाजखंड, शिवपुरी, खंडवा, धार, टीकमगढ़, जबलपुर, और सागर में तेज बारिश हुई। नर्मदापुरम में 4 इंच, पचमढ़ी में 3.9 इंच, और शाजापुर में 3.4 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। गुना, सिवनी, छिंदवाड़ा, और खरगोन में 1 इंच या उससे अधिक पानी गिरा।

भोपाल में मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में विदिशा, रायसेन, हरदा, बैतूल, जबलपुर, और बालाघाट में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, रविवार को छिंदवाड़ा समेत 8 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
शुक्रवार को मध्य प्रदेश के 18 जिलों में पानी गिरा पन्ना की निरंकार नदी में बोलेरो कार बह गई। ड्राइवर ने कूद कर अपनी जान बचाई विदिशा में बेतवा नदी के तट पर मंदिर डूब गए नदी के पुल पर 3 फीट ऊपर से पानी दे रहा है कई गांव का शहर से संपर्क टूट गया है। प्रदेश में 21 जून को मानसून की एंट्री हुई थी तभी से बारिश का दौर चल रहा है।
ऐसा ही मौसम अगले दो दिन और बना रहेगा गंजबासौदा में बेतवा नदी गंज पुल को स्पर्श करने वाली है। अगले 1 से 2 घंटे में पुल के ऊपर आने की संभावना को ध्यान में रखते हुए नदी पुल के दोनों तरफ बेरीकेट और स्टाफ लगा दिया गया है। गंजबासोदा से अशोकनगर सिरोंज और कुरवाई का संपर्क टूट गया।
नर्मदापुरम के सेठानीघाट पर बढ़ेगा पानी
छिंदवाड़ा के माचागोरा डैम के 6 गेट और रायसेन के बारना नदी पर बने डैम के भी 6 गेट खोले गए हैं। इसके चलते, शनिवार रात 3 बजे तक नर्मदापुरम के सेठानीघाट पर पानी पहुंच जाएगा, जिससे नर्मदा का जलस्तर 3 फीट तक बढ़ जाएगा। जबलपुर में 10 साल का एक बच्चा नाले में बह गया।












Click it and Unblock the Notifications