Lok Sabha Chunav 2024: धार में चुनाव ड्यूटी में लगे सरकारी कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत, घर में पसरा मातम

MP Lok Sabha Election Phase 4 Voting: मध्य प्रदेश समेत देश भर में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग जारी है। मध्य प्रदेश में चौथे और अंतिम चरण में 8 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है।

जिसके कारण 16 जिलों में मतदान प्रक्रिया जारी है। इसी बीच धार जिले में लोकसभा चुनाव में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी की मौत की जानकारी सामने आ रही है।

Dhar-Mhow Lok Sabha seat

जानकारी अनुसार लोकसभा चुनाव में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत का मामला सामने आया है। धार जिले तिरला विकासखंड में BO सुमन वासने की देर रात घर पर साइलेंट अटैक आने से मौत हो गई है।

बीते दिन गंधवानी तहसील में सुमन मतदान वितरण सामग्री वितरित करके तिरला पहुंचे थे। इसके अलावा आज भी उनकी क्षेत्र में ड्यूटी लगी थी। लेकिन इसके पहले ही उनकी देर रात मौत हो गई है।

वासने की मौत की जानकारी बृजकांत शुक्ला सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग के द्वारा फोन पर दी गई है। आपको बता दें सुमन वासने को रात करीब एक बजे साइलेंट अटैक आया था। जिसके कारण उनकी मौत हो गई। चुनाव के दौरान ये दूसरा हादसा है। दूसरे चरण के दौरान भी एक कर्मचारी की मौत की खबर सामने आई थी।

इस सीट पर बीजेपी की सावित्री ठाकुर और कांग्रेस से राधेश्याम मुवेल के बीच कांटे की टक्कर है। यहां उम्मीदवारों की कुल संख्या 7 है। धार-महू लोकसभा सीट पर 2159 मतदान केंद्र हैं। इनमें से 399 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। जबकि, 3 पोलिंग बूथ अतिसंवदेनशील हैं।

धार-महू लोकसभा सीट पर मतदाताओं की संख्या 1,,94, 6627 है। इनमें 97,5437 पुरुष मतदाता, 97,1145 महिला मतदाता और 45 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। यहां 1000 पुरुषों पर 999 महिलाएं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+