Shivpuri news: हेड मास्टर साहब कर रहे थे स्कूल में शराब पार्टी, चूल्हे पर पक रहा था मुर्गा

शिवपुरी में सरकारी स्कूल में शराब पार्टी, स्कूल के हेड मास्टर ने की पार्टी, स्कूल में चूल्हा जलाकर पकाया मुर्गा, ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर किया वायरल, हेड मास्टर मनोहर सिंह को जिला शिक्षा अधिकारी ने किया निलंबित

Shivpuri के सरकारी स्कूल में स्कूल के ही हेड मास्टर ने शराब पार्टी की। हेड मास्टर ने बच्चों की छुट्टी करने के बाद स्कूल के अंदर ही चूल्हा जलाया और उस पर मुर्गा भी पकाया। गांव के लोगों को जब इस बात का मालूम चला तो जागरूक ग्रामीणों ने इसका वीडियो भी बना लिया और अधिकारियों को सूचित भी कर दिया। जिसके बाद हेड मास्टर को निलंबित करने की कार्रवाई की गई।

Recommended Video

      Shivpuri news: हेड मास्टर साहब कर रहे थे स्कूल में शराब पार्टी, चूल्हे पर पक रहा था मुर्गा
      shivpuri

      प्राथमिक विद्यालय पोटा में हेड मास्टर ने की शराब पार्टी
      शिवपुरी के प्राथमिक विद्यालय पोटा के हेड मास्टर मनोहर सिंह बुंदेला ने अपने ही स्कूल में शराब पार्टी आयोजित की। हेड मास्टर ने पहले स्कूल की छुट्टी की और इसके बाद स्कूल के एक कक्ष में चूल्हा जला दिया और इस चूल्हे पर पतीला में मुर्गा पकने के लिए रख दिया। इस दौरान हेड मास्टर जाम छलकाते हुए नजर आए। हेड मास्टर ने जमकर शराब पी।

      ग्रामीणों को पता लग गई हेडमास्टर की करतूत
      पोटा गांव के ग्रामीणों को इस बात की जानकारी लग गई के हेड मास्टर साहब आज स्कूल में शराब पार्टी कर रहे हैं। जानकारी मिलने पर गांव के ही कुछ जागरूक नागरिक स्कूल के अंदर पहुंच गए और अपने मोबाइल में पूरा नजारा कैद कर लिया। स्कूल के कक्ष में चूल्हा जल रहा था और वहां मुर्गा पकड़ा था जबकि नशे में धुत हेड मास्टर इधर-उधर घूम रहा था।

      मोबाइल से रिकॉर्डिंग करने का हेड मास्टर ने किया विरोध
      जब एक जागरूक ग्रामीण द्वारा इस पूरे नजारे को मोबाइल में रिकॉर्ड किया जा रहा था तो हेड मास्टर मनोहर सिंह बुंदेला ने रिकॉर्डिंग करने का विरोध किया। यहां तक की रिकॉर्डिंग कर रहे शख्स को हेड मास्टर मनोहर सिंह बुंदेला ने पीटने की कोशिश भी की लेकिन शराब के नशे में लड़खड़ाते हुए हेड मास्टर साहब के कदम मोबाइल चला रहे शख्स के नजदीक तक नहीं पहुंच पाए।

      जिला शिक्षा अधिकारी तक पहुंची शिकायत
      ग्रामीणों ने वीडियो बनाने के साथ ही इस बात की शिकायत शिक्षा विभाग में कर दी। जानकारी जब जिला शिक्षा अधिकारी तक पहुंची तो जिला शिक्षा अधिकारी अशोक श्रीवास्तव पोटा गांव पहुंच गए। यहां उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने हेडमास्टर मनोहर सिंह बुंदेला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+