Harda Factory Blast: हरदा अग्निकांड में 11 लोगों की मौत, कौन गुनहगार, कितने जिम्मेदार?

Harda Factory Blast: मध्य प्रदेश के हरदा (MP harda) में मंगलवार को एक पटाखा फैक्ट्री (Harda Factory Blast) में भीषण घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और 174 अन्य घायल हो गए, बिना लाइसेंस वाली फैक्ट्री में एक के बाद एक कई धमाके हुए हैं‌।

हादसे के बाद कई सवाल फैक्ट्री को लेकर उठ रहे हैं कि अनफिट होने के बाद भी फैक्ट्री कैसे चलती रही फैक्ट्री। आखिर इस हादसे का गुनाहगार कौन है।

Harda Factory Blast Who is the culprit?

हरदा बारूद का शहर है। आखिर रिहायशी क्षेत्र में फैक्ट्री की परमिशन किसने दी? फैक्ट्री मालिक तो गिरफ्तार हो गए, लेकिन अब भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हरदा की पटाखा फैक्ट्री में धमाकों में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। 175 लोग से ज्यादा घायल हुए हैं। घायलों में 40 की हालत गंभीर है।

घटना में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट इतना खौफनाक था कि पूरा इलाका खाक हो गया। इस घटना ने एक बार रिहायशी क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री स्थापित होने पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बैरागढ़ क्षेत्र में आसपास के घरों को भी बहुत नुकसान पहुंचा है। इस क्षेत्र में छतों पर अवैध तरीकों से पटाखे बनाए जाते हैं।

इस हादसे का जो वीडियो सामने आया है, वो बेहद खौफनाक हैं ।इसमें धमाके के बाद आग की ऊंची-ऊंची लपटें दिखाई दे रही हैं। लोग इधर से इधर भागते हुए नजर आ रहे हैं।

एसडीएम नागार्जुन गौड़ा के जानकारी अनुसार फैक्ट्री का लाइसेंस पहले ही रद्द कर दिया गया था, लेकिन हाई कोर्ट ने इस पर स्टे लगा दिया था। इसके बाद भी फैक्ट्री में अतिरिक्त स्टॉक रखा जाता था और इसकी वजह से दोबारा लाइसेंस रद्द कर दिया गया।

पटाखा फैक्ट्री संचालन के लिए अनफिट थी। नियमों के उल्लंघन को लेकर फैक्ट्री को सील कर दिया गया था, लेकिन मामला कोर्ट में चल रहा था। संचालक ने फैक्ट्री में काम चालू रखा‌। रिहायशी क्षेत्र में स्थित फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में बारूद और पटाखे का स्टॉक था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने हरदा घटना की तुलना भूकंप से की। इसके अलावा वहां कई वाहन भी विस्फोट से लगी आग की चपेट में आ गए। इस घटना के बाद मध्य प्रदेश के सीएससी मोहन यादव ने राजधानी के हमीदिया अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+