Harda Factory Blast: हरदा ब्लास्ट से ठीक पहले अंतिम क्षणों का Video आया सामने, छत से कूदते दिखे मजदूर
Harda Fire Blast मध्य प्रदेश के हरदा में मगरधा रोड किनारे बनी पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस हादसे में अबतक 11 लोगों की जानें जा चुकी हैं।
Harda Fire Blast: मध्य प्रदेश के हरदा स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट की दिल दहला देने वाली वीडियो सामने आया है। ब्लास्ट के दौरान कई मजदूर जान बचाने के लिए छत से कूदते हुए नजर आ रहे हैं।हालांकि इस दौरान कई मजदूर घायल भी हो गए।
मंगलवार को पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण ब्लास्ट में जहां 11 लोगों ने अपनी जान गंवाई और और लगभग 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं। वहीं, अब फैक्ट्री में हुए धमाके से जुड़े अलग-अलग वायरल हो रहे हैं।

हादसे से संबंधित ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमे फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर हादसे के दौरान छत से चलांग लगते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है की चीख पुकार मच रही है और लोग कूदते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान कई मजदूरों को चोट भी आई है।
जानकारी अनुसार फैक्ट्री के अंदर लगभग 150 से 200 मजदूर में सुतली बम बनाने का कार्य कर रहे थे। जिसमें वे सुतली बम की डिब्बियों में बारूद और सुतली बम रंगने सहित सुतली लपेटने का भी कार्य हो रहा था। मंगलवार की सुबह 11:00 बजे अचानक फैक्ट्री में आग लग गई, जिससे एक बड़ा भीषण विस्फोट हुआ और दूर-दूर तक फैक्ट्री की छत का मलवा आसपास के घरों में जाकर गिरा। फैक्ट्री के समीप बने लगभग 60 से 70 घर क्षतिग्रस्त हुए और विस्फोट से उड़े पत्थरों से स्थानीय रहवासी घायल हुए हैं।
30 से 40 मजदूर फैक्ट्री के ही सामने लगभग 500 मीटर की दूरी पर रहते हैं। मंगलवार को अवकाश होने के कारण उन्होंने घटना को अपनी आंखों से देखा है। उन्होंने बताया कि जब पहला धमाका हुआ तो फैक्ट्री से मजदूर भागते हुए दिखाई दिए। विस्फोट इतना तेज था कि हमारे घरों में पत्थर गिरे हैं।












Click it and Unblock the Notifications