अभिनेता मनोज तिवारी का अचानक सागर में उतरा हेलिकॉप्टर, धरती को किया प्रणाम, माजरा क्या है, पढिए ये खबर
सागर, 04 जुलाई। भोजपुरी फिल्म अभिनेता ओर सांसद मनोज तिवारी मप्र में निकाय चुनाव के प्रचार में जुटे हैं। सोमवार को उन्हें चुनाव प्रचार के लिए सिंगरौली जाना था, लेकिन उनका हेलीकॉप्टर सागर में ढाना हवाई पट्टी पर उतर गया। हेलिकॉप्टर से उतरते ही उन्होंने सागर की धरती को छुककर प्रणाम किया, फिर आगे बढे। उन्हें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा बगैर किसी पूर्व कार्यक्रम के सागर लेकर पहुंचे थे। दरअसल मनोज तिवारी और बीडी शर्मा तेलंगाना में राष्ट्रीय कार्यकार्यकारिणी की बैठक में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। शर्मा का सागर में तो मनोज तिवारी का सिंगरौली में चुनावी कार्यक्रम था।

भाजपा सांसद एवं भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी को लेकर बीडी शर्मा सोमवार दोपहर में अचानक सागर पहुंचे थे। बीडी शर्मा का प्रोग्राम तो पहले से तय था, लेकिन सांसद मनोज तिवारी का सागर का कोई कार्यक्रम नहीं था। बीडी शर्मा तेलंगाना से उनके साथ आए थे, उन्होंने कहा कि सागर से होते हुए जाएंगे तो कार्यकर्ताओं में जोश भर जाएगा, इस कारण मनोज तिवारी सागर आ गए। उन्होंने यह बात मंच से भी कही। मनोज तिवारी भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित वाहन रैली में भी शामिल हुए। उन्होंने मंच से अप्रत्यक्ष रुप से राहुल गांधी और परिवार वाद पर कटाक्ष भी किए।

हेलिकॉप्टर से उतरे और सागर की धरा को प्रमाण किया













Click it and Unblock the Notifications