Gwalior News: खर्चीली पत्नी की पति ने दी सुपारी, कार की टक्कर मारकर चले गए भाड़े के हत्यारे

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में हत्या का एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। यह एक्सीडेंट हुआ नहीं था, बल्कि इसके लिए एक पूरी साजिश रची गई थी। यह साजिश महिला के पति ने ही पत्नी की हत्या के लिए रची थी और सुपारी देकर हत्या करवाई गई थी।

दरअसल, दूसरी पत्नी के खर्चों से परेशान होकर एक पति ने साजिश कर अपने साथियों की मदद से उसकी हत्या कर दी। आरोपी पति ने मोटरसाइकिल से भाई के साथ जा रही पत्नी की बाइक का कार से एक्सीडेंट करा दिया। इस घटना में बुरी तरह घायल दूसरी पत्नी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Gwalior News Accident of spendthrift wife

पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो हत्या के इस सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी पति और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

पूरा मामला ग्वालियर के झांसी रोड क्षेत्र का है। यहां 13 अगस्त को विक्की फैक्ट्री के पास अपने भाई संदेश के साथ मोटरसाइकिल पर जा रही दुर्गावती को इको स्पोर्ट्स कार द्वारा टक्कर मारी गई थी। टक्कर में घायल भाई-बहन को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दुर्गावती ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो पता लगा कि दुर्गावती के पति अजय भार्गव के साथ उसके संबंध पिछले कई दिनों से ठीक नहीं थे। जांच के दौरान पुलिस को पता लगा कि अजय भार्गव ने दुर्गावती से दूसरी शादी की थी और वह उसके खर्चों से परेशान था। ऐसे में उसे ठिकाने लगाने के लिए उसने अपने दोस्तों के साथ पत्नी की सड़क हादसे में मौत की योजना बनाई।

योजना पर अमल करने के लिए उसने झांसी के रहने वाले कुछ दोस्तों को इको स्पोर्ट्स कार से ग्वालियर बुलाया। उसके बाद विक्की फैक्ट्री के पास इन आरोपियों ने भाई के साथ जा रही दुर्गावती की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। फिलहाल पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया है। इसमें आरोपी पति और कार के चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+