हैवान पति: गर्भवती पत्नी से रात में की ऐसी डिमांड, शौहर से परेशान बेगम पहुंच गई थाने

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में दहेज लोभियों ने मांग पूरी न होने पर गर्भवती नव विवाहित को घर से भगा दिया। पीड़िता ने अपने मायके में पनाह ली है। पति सहित ससुराल पक्ष के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है।

परिजनों ने अपने स्तर पर मामले को समझने की कोशिश किया है। लेकिन बात नहीं बनी तो घटना की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर काउंसलिंग का प्रयास किया, लेकिन फिर भी बात नहीं बनी तो थाने में केस दर्ज कराया गया है।

Gwalior Madhya Pradesh

ग्वालियर थाना क्षेत्र के गोलदांज मोहल्ले में रहने वाले 24 वर्षीय जाहिदा खान पुत्री खालिद खान की शादी भितरवार निवासी सनी खान पुत्र अल्लाहदीन खान से हुई थी। शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो कुछ दिन तक सब ठीक चला और उसके बाद ससुराल वाले उससे दहेज की डिमांड करने लगे। इसी बीच वह गर्भवती हो गई और पति सन्नी, ससुर अल्लाहदीन, सास पिस्ता बाई उर्फ अख्तरी तथा जेठ असरफ खान ने उससे दहेज की मांग की, जब उसने मायके की माली हालत ठीक नहीं होने को बोला तो ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया।

घर से निकाले जाने के बाद पीडि़ता मायके पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। मामले का पता चलते ही सामाजिक स्तर पर परिजनों ने घटना को समझने का प्रयास किया। लेकिन बात नहीं बनी तो पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

ग्वालियर थाने के बीट प्रभारी एसआई उपेंद्र छारी के अनुसार ससुराल पक्ष द्वारा दहेज नहीं देने पर एक गर्भवती महिला को घर से निकलने का मामला पीड़िता की शिकायत पर दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+