IND vs BAN: गेट पर पुलिस, अंदर पसीना बहाते खिलाड़ी, बांग्लादेश से निपटने के लिए टीम इंडिया की सीक्रेट तैयारी

Ind-Ban T-20 Match: टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच हाईवोल्टेज मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच 6 अक्टूबर को ग्वालियर में खेला जाएगा। गुरुवार दोपहर 2 बजे बांग्लादेश के कैप्टन नजमुल हुसैन शांतो और उनकी टीम ने ग्राउंड पर प्रैक्टिस करते हुए नजर आए हैं। बांग्लादेशी टीम ने वार्मअप रनिंग के बाद एक घंटे तक नेट प्रैक्टिस की है।

बैटिंग, बॉलिंग और कैचिंग प्रैक्टिस में खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। मेहदी हसन मिराज की 14 महीने बाद बांग्लादेश की टी-20 टीम में वापसी हुई है। 26 साल के मिराज 2024 के टी-20 विश्व कप से चूक गए थे।

India-Bangladesh T20 match Gwalior

Recommended Video

    T20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच के लिए भारत - बांग्लादेश की टीम ग्वालियर में

    उन्होंने आखिरी बार जुलाई 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज में खेला था। मिराज के टीम से जुड़ने के चलते टीम का स्पिन-अटैक मजबूत हुआ है। ग्राउंड पर मेहदी हसन के साथ रकीबुल हसन और रिशाद हुसैन भी नजर आए।

    इसके बाद शाम 5 बजे से टीम इंडिया ग्राउंड पर पहुंची। हार्दिक पांड्या, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, जितेन शर्मा, मयंक यादव, रियान पराग और अभिषेक शर्मा सहित अन्य टीम के खिलाड़ी पसीना बहा रहे हैं।

    बता दे श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में 6 अक्टूबर को भारत और बांगलादेश के बीच होने जा रहे अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट मैच को ध्यान में रखकर कलेक्टर और जिला दंडाधिकारी रुचिका चौहान ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत अहम प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है।

    यह प्रतिबंधात्मक आदेश 7 अक्टूबर तक प्रभावशील रहेगा।पुलिस अधीक्षक ने अपने प्रतिवेदन के जरिए जिला दण्डाधिकारी को अवगत कराया गया है कि बांग्लादेश में हाल ही में हुई घटनाओं के विरोध में विभिन्न संगठनों द्वारा ग्वालियर में जुलूस, धरना, प्रदर्शन, पुतला दहन किए जा रहे हैं।

    India-Bangladesh T20 match Gwalior

    साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक सद्भावना को तोड़ने, विभिन्न समुदायों में संघर्ष व वैमनस्यता की स्थिति निर्मित करने वाले आपत्तिजनक संदेश, चित्र, वीडियो व ऑडियो में से इत्यादि का प्रसारण व फारवर्ड कर धार्मिक भावनाओं को भड़काने एवं सांप्रदायिक वातावरण बनाया जा रहा है।

    इसलिए लोक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिये प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया जाना जरूरी है। सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जा रही है।अस्त्र व शस्त्र लेकर चलने पर प्रतिबंध है।

    ग्वालियर में बुधवार दोपहर भारतीय टीम व बांग्लादेश के प्लेयर एक साथ ग्वालियर पहुंचे थे। ग्वालियर में उस दौरान बांग्लादेश के साथ मैच खेलने को लेकर हिंदू संगठन विरोध करने पर थे। पुलिस को आशंका थी कि कहीं सीधे दरवाजे से निकालने पर कोई कुछ हरकत न कर दे।

    इस पर पुलिस प्रशासन ने भारतीय टीम को फ्रंट गेट से बाहर निकाला और उसी दौरान बैक गेट से बांग्लादेश की टीम को निकालकर वोल्वो बस में सवार कराया। इसके बाद दोनों टीम कारकेड के साथ अपने-अपने होटल तक पहुंची हैं। इसके बाद भी और बांग्लादेशी शाम को 4 बजे वाली फ्लाइट से भी पहुंचे थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+