MP News: CM यादव के निर्देश के बाद गुना की पूर्व RTO मधु सिंह पर 420, 467, 465 सहित कई धाराओं में केस दर्ज
Guna RTO News: गुना जिले के पूर्व रोड ट्रांसपोर्ट ऑफिसर (RTO) मधु सिंह पर 420, 467, 471, 197, 198, 463, और 465 धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं। मधु सिंह, जो वर्तमान में परिवहन उपायुक्त हैं, उन पर रिश्वतखोरी, अवैध रजिस्ट्रेशन और अन्य गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
मधु सिंह के खिलाफ गुना के बाद शिवपुरी और मुरैना जिलों में भी विवादित मामले सामने आए हैं। इन मामलों में भी रिश्वतखोरी, अवैध रजिस्ट्रेशन और अन्य गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं।

शिकायतें CM तक पहुंची
जनता ने इन गंभीर मधु सिंह के खिलाफ शिकायतें की थी और इस मामले में मुख्यमंत्री तक अपनी आपत्तियां पहुंचाई थी। जिसके बाद गुना के स्थानीय प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू की है और आरोपी मधु सिंह के खिलाफ ये कार्रवाई की गई है।
बता दे एमपी के सीएम डॉ मोहन यादव ने गुना मामले को बेहद गंभीरता से लिया था। हादसे में प्रभावित लोगों से मिलने के लिए खुद सीएम अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने मृतकों और घायलों के परिवारों के लिए सहायता राशि का भी ऐलान किया था,जिससे उन्हें मदद मिल सके।
तबादला: इसके बाद सीएम यादव के निर्देश पर, गुना के कलेक्टर, एसपी, आरटीओ और नगरपालिका के अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसका मकसद नियमन्त्रण में सुधार करना और जाँच में किसी भी प्रकार के दबाव को कम करना है।
जांच कमेटी: इस मामले को लेकर एक विशेष जांच कमेटी का गठन किया गया था। यह कमेटी हादसे की निगरानी कर रही थी जिसके बाद आज मधु सिंह पर कार्रवाई की गई है। ग्वालियर में पदस्थ ट्रांसपोर्ट विभाग की डिप्टी कमिश्नर मधु सिंह के खिलाफ भादवि की धारा 420, 467, 471, 197,198, 463,465 के तहत केस दर्ज किया गया है। मधु सिंह वर्तमान में परिवहन उपायुक्त हैं और उन पर रिश्वतखोरी, अवैध रजिस्ट्रेशन सहित गंभीर आरोप लगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications