Guna Chunav Result 2024: गुना-शिवपुरी सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बनाई लंबी बढ़त, राव यादवेंद्र सिंह पीछे

Guna-Shivpuri Lok sabha Chunav Result 2024: मध्य प्रदेश में गुना शिवपुरी लोकसभा हॉट सीट से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आगे चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि शुरूआती रुझान में सिंधिया ने बढ़त बना ली थी। सिंधिया करीब 1लाख 52 हजार 969 वोटों से आगे चल रहे हैं।

लेकिन जैसे-जैसे धीरे-धीरे राउंड आगे बढ़ रहे थे वैसे-वैसे ज्योतिरादित्य सिंधिया की लीड बढ़ती जा रही थी। और जब वोटो की गिनती पूरी हो गई तब सिंधिया करीब 5 लाख 40 हजार 929 लाख वोटों से चुनाव जीत गए।

Guna-Shivpuri Lok Sabha Chunav Result 2024 vote counting Jyotiraditya Scindia takes lead Yadvendra Singh

लोकसभा क्षेत्र में आने वाले गुना, शिवपुरी और अशोकनगर जिले की 8 विधानसभाओं की मतगणना तीनों जिला मुख्यालय पर हुई। शिवपुरी जिला मुख्यालय स्थित शासकीय पीजी कॉलेज कॉलेज में गुना-शिवपुरी लोकसभा के लिए शिवपुरी, कोलारस और पिछोर विधानसभाओं की गिनती हुई। हर एक एक्टिविटी पर सीसीटीवी लगवाई गई थी।

भाजपा-कांग्रेस में जबरदस्त टक्कर

गुना-शिवपुरी लोकसभा चुनाव में 17 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस से राव यादवेंद्र सिंह यादव के बीच मुख्य मुकाबला है। लोकसभा क्षेत्र में चुनाव में टक्कर केवल भाजपा-कांग्रेस की है। भाजपा प्रत्याशी की जीत पक्की मानी जा रही है। गुना-शिवपुरी सीट पर 2019 से भाजपा का कब्जा है। इससे पहले लंबे समय से कांग्रेस का कब्जा रहा था। 2019 में भी भाजपा की तरफ से डॉ केपी यादव ने कांग्रेस से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को सवा लाख वोटों से हरा दिया था।

72.5 प्रतिशत मतदाताओं ने किया था मतदान

गुना लोकसभा क्षेत्र में 8 विधानसभाओं में कुल 18.8 लाख मतदाता हैं। 7 मई को हुए मतदान में 72.5 प्रतिशत मतदाताओं ने हिस्सा लिया, जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव में 70.02 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2024 के लोकसभा चुनाव में संसदीय क्षेत्र 4 गुना की विधानसभाओं में शिवपुरी में 69.31 प्रतिशत, पिछोर में 74.05 प्रतिशत, कोलारस में 70.7, बमोरी में 75.47, गुना में 70.7, अशोकनगर में 74.13, चंदेरी में 73.55, मुंगावली में 72.12 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल औसत प्रतिशत 72.50 रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+