पहले नोकझोंक.. फिर झड़प और दे चप्पल-दे चप्पल! देखिए कोर्ट परिसर महिलाओं के बीच जबरदस्त लड़ाई

Guna News: मध्य प्रदेश के गुना कोर्ट परिसर से मारपीट का वीडियो सामने आया है। इसमें 2 महिलाएं एक-दूसरे पर चप्पल से हमला करती नजर आ रही हैं। न्यायालय परिसर में खड़े लोगों ने इस घटना को अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है।

जानकारी मुताबिक दो महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर पहले नोक झोंक हुई फिर झड़प ने उग्र रूप ले लिया। बहस इस कदर बढ़ी कि दोनों में चप्पलबाजी हो गई। किसी ने भी इस झगड़े को शांत नहीं कराया।

Guna News Slipper throwing in court premises

गुना न्यायालय परिसर में सोमवार की दोपहर पारदी समुदाय की दो महिलाएं आपस में बहस कर रही थीं। किसी बात को लेकर हो रही ये बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों में झड़प होने लगी। दोनों महिलाएं एक-दूसरे को मारने पर उतारू हो गईं। न्यायालय परिसर में ही पुलिस की मौजूदगी में दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे पर चप्पल से हमला किया है।

झगड़े के दौरान परिसर में खड़ी पुलिस मूकदर्शक बनी रही और किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं किया। पुलिस की निष्क्रियता पर लोगों ने नाराजगी व्यक्त की है। इस पूरी मारपीट का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस पास में खड़ी है लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। इस मामले से न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+