Guna Loksabha: गुना में कितने वोट से जीतेगी कांग्रेस, इस नेता ने खोला राज
Lok Sabha Election की हलचल के बीच गुना लोकसभा सीट पर चुनावी माहौल बन चुका है, जहां अब जल्द मतदान होना है, वहीं इससे पहले कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी कांग्रेस प्रत्याशी यादवेंद्र सिंह के समर्थन में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। वहीं गुना लोकसभा सीट से कांग्रेस के कद्दावर नेता और पार्षद शेखर वशिष्ट ने अबकी बार कांग्रेस की जीत का दावा ठोका है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्षद शेखर वशिष्ट बताते हैं कि, यहां मुकाबला अच्छा है, यहां एक तरफ चुनाव की स्थिति नहीं है। कांग्रेस यहां मजबूत है, हमें पूरा विश्वास है, आने वाली 7 तारीख को जनता कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेगी, और गुना लोकसभा से कांग्रेस पार्टी चुनाव जीतेगी।

यादव बाहुल्य लोकसभा है
कांग्रेस नेता और पार्षद शेखर वशिष्ठ बताते हैं कि, स्थिति यहां ऐसी है कि, सिंधिया जी ने पाला बदला है, इसलिए उनके खिलाफ जनता में पॉजिटिव माहौल नहीं है। दूसरा कांग्रेस के जो प्रत्याशी हैं, वह ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं, उनके पिता भारतीय जनता पार्टी में कद्दावर नेता रहे हैं। यादव समाज से हैं, यादव बाहुल्य लोकसभा है, उनका सभी समाजों में अच्छा समावेश है। वह पूरा मुकाबला डट कर कर रहे हैं।
Recommended Video
रोजगार को लेकर कोई प्रयास नहीं किए
वशिष्ठ की माने तो हमारा गुना क्षेत्र है, सिंधिया लंबे समय तक कांग्रेस से सांसद रहे हैं, पर आम जनता के हिसाब से, युवा के हिसाब से, उसके रोजगार को लेकर कोई प्रयास नहीं किए गए। विकास के क्षेत्र की बात करें कोई फैक्ट्री और बड़े कारखाने नहीं लगाए गए। रोजगार की समस्या है, यही यहां मुद्दा है, युवाओं में गुस्सा है, मोदी सरकार को कई साल हो गए। 3 साल से सिंधिया मंत्री हैं, लेकिन रोजगार के लिए किसी दिशा में कोई काम नहीं हुआ।
ये भी पढ़े- Guna Loksabha: 'हम देंगे 1 लाख रूपए साल', महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया योजना का हाल












Click it and Unblock the Notifications