Guna Loksabha: 'हम देंगे 1 लाख रूपए साल', महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया योजना का हाल

Lok Sabha Election के लिए तीसरे चरण का मतदान अब जल्द होना है, जहां गुना लोकसभा सीट पर भी तीसरे चरण में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं इससे पहले महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताएं महिलाओं के बीच पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशी यादवेंद्र सिंह के समर्थन में प्रचार-प्रसार करती नजर आ रही है, तो वहीं BJP सरकार की नाकामी भी जनता को बता रही है।

गुना जिले की महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा यादव बताती है कि, महिला की महत्वपूर्ण भूमिका इस चुनाव में रहेगी। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में घोषणा की थी कि, सभी बहनों को लाडली बहना योजना के माध्यम से 3 हजार रूपए दिए जाएंगे, और गैस सिलेंडर 450 रुपए में दिया जाएगा, लेकिन हमने देखा कि, उनके वादे झूठे हो गए हैं। अभी महिलाओं को 1250 रुपए दिए जा रहे हैं, और गैस सिलेंडर 1 हजार से ऊपर मिल रहा है, यह इनकी खोखली बातें हैं, और महिलाएं समझ चुकी हैं, महिलाएं पढ़ी लिखी है, समझदार हैं, महिलाएं जान चुकी है कि, यह इनकी वोट लेने की राजनीति है।

Guna

महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सीमा यादव बताती हैं कि, कांग्रेस जो कहती है, वह करती है। कांग्रेस का गारंटी कार्ड हम भर कर दे रहे हैं, और प्रत्येक घर जा रहे हैं। गरीब घर की महिला को 1 लाख रुपए साल का देने वाले हैं, और एक गारंटी लिख कर दे रहे हैं। महिलाओं के और भी ऐसे मुद्दे हैं, जैसे किसानों की कर्ज माफी है, कांग्रेस की सरकार बनती है, तो श्रमिकों को 400 रुपए से कम नहीं दिए जाएंगे। हमें उम्मीद है कि, अबकी बार कांग्रेस की सरकार बनेगी और शत प्रतिशत बनेगी।

Recommended Video

    महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा यादव से खास बातचीत

    सीमा यादव बताती हैं कि, इस बार भारतीय जनता पार्टी का लाडली बहना योजना का झुनझुना नहीं चलेगा। महिलाएं समझ चुकी हैं, महिला अब जान चुकी है, यह चुनाव के लिए किया था, यह झूठे वादे हैं, ना तो उन्होंने 3 हजार रुपए किए ना ही गैस सिलेंडर दिया, और ऐसी कई घोषणाएं पूरी नहीं हुई। महिलाएं महंगाई की मार झेल रही हैं, बेरोजगारी झेल रही हैं।

    ये भी पढ़े- Indore News: इंदौर में निर्दलिय या नोटा?, कांग्रेस किसे देगी समर्थन, जीतू पटवारी ने बताया

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+