VIDEO : यहां दुल्हन लाने से पहले दूल्हा घोड़ी पर सवार होकर आता है पुलिस थाना, फिर रवाना होती है बारात


Damoh News in Hindi, दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले की हटा तहसील के मड़ियादौ गांव में दुल्हन लाने के लिए बारात रवाना होने के पहले दूल्हे को पुलिस थाने पहुंचना जरूरी है। वर्षों से यह परम्परा चली आ रही है। नई पीढ़ी भी इसे शिद्दत से निभा रही है।

Groom Reached Madiyado Police Station For Gond Baba Blessings

दरअसल, मडियादौ पुलिस थाना परिसर में गोंड बाबा का मंदिर है। पूरे गांव की इसमें गहरी आस्था है। बारात रवानगी के समय हर जाति के दूल्हे गोंड बाबा से आशीर्वाद जरूर लेते हैं। ऐसे में दूल्हे पर सवार होकर गाजे-बाजे से पुलिस थाना पहुंचते हैं। गोंड बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद ही दुल्हन लाने के लिए रवाना होते हैं। दूल्हे गोंड़ बाबा के दर्शन कर शांतिपूर्वक और बेहतर तरीके से विवाह उत्सव सम्पन्न होने जाने की प्रार्थना भी करते हैं।

Groom Reached Madiyado Police Station For Gond Baba Blessings

बदल जाता है थाने का माहौल

यूं तो पुलिस थानों में शांतिपूर्ण माहौल रहता है, मगर जब भी मडियादौ पुलिस थाने में कोई दूल्हा प्रवेश करता है तो माहौल उत्सव जैसा हो जाता है। बाराती पुलिस थाने में बेखौफ होकर बैंड बाजे पर ठुमके लगाते हैं। यही नहीं बल्कि पुलिस दूल्हे का स्वागत कर और उसे शगून देकर लोगों से संवाद भी करती है।

Groom Reached Madiyado Police Station For Gond Baba Blessings

हमें कोई दिक्कत नहीं होती-पुलिस

मडियादौ थाना अधिकारी श्याम बेगी बताते हैं कि थाना परिसर में गोंड बाबा का वर्षों पुराना ऐतिहासिक मंदिर है। सभी जातियों की इसमें गहरी आस्था है। हर दूल्हा बाबा का आशीर्वाद लेने के बाद ही बारात लेकर रवाना होता है। थाना परिसर में गाजे-बाजे से नाचते बाराती और घोड़ी पर सवार होकर दूल्हों के आने से हमें कोई दिक्कत​ नहीं है। हम तो खुद उनका स्वागत-सम्मान करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+