नालियों में बहने लगा डीजल, लोग बाल्टियों में भरकर घर ले गए; ट्रेन के पटरी से उतरने से हजारों टन ईंधन बह गया
रतलाम न्यूज़: मध्य प्रदेश के रतलाम में गुरुवार रात बेपटरी हुई मालगाड़ी के डिब्बों में भरा हजारों लीटर ईंधन बहने के बाद सुबह बड़ी संख्या में लोगों ने लूट मचा दी। लोगों ने केन और बाल्टियां डीजल से भरीं और घर ले गए हैं।
रतलाम रेलवे स्टेशन से एक किमी दूर मुंबई-दिल्ली रेल मार्ग के ट्रैक पर मालगाड़ी के दो टैंक पटरी से उतर गए थे। इस दौरान एक टैंकर पलट जाने से टैंकर से बाहर गिरा हुआ डीजल नाली में बह रहा।

शुक्रवार सुबह जैसे ही आसपास के लोगों को पता चला कि डीजल नालियों में बह रहा है तो आसपास के लोगों भीड़ लग गई। इस दौरान लोग बल्टियां, बर्तन और कैन लेकर पहुंच गए। लोग नालियों में बहे डीजल को भरकर ले जाने लगे। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
घटना रतलाम के घटला ब्रिज के पास की है। यहां माल गाड़ी दो हिस्सों में बंट गई है। हादसे के बासद रतलाम के आसपास स्टेशन पर ट्रेनें रोकी गईं और देर रात अप लाइन से मुबंई-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों को निकाला गया।
मामले की जानकारी लगाने पर रतलाम कलेक्टर राजेश बाथम सहित आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और बांगरोद इंडियन ऑयल डिपो से भी अधिकारियों को बुलाया गया। इस दौरान जेसीबी बुलाकर आसपास मौजूद पेड़-पौधों को हटाया गया। डिरेल वैगन को छोड़कर बाकी वैगन को रवाना किया गया।
देर रात हुए रेलहादसे में पलटी मालगाड़ी के डीजल टैंक से रिसाव के वजह से रेलवे के अधिकारियो ने माइक से अनाउंसमेंट कर लोगो को अलर्ट किया कि कोई आसपास बीड़ी, सिगरेट न पिये और मालगाड़ी से दूर रहें। घटना की आशंका को देखते हुए रेत से भरी बोरियां भी मंगवाई गईं। आरपीएफ के जवान वैगन के पास सुरक्षा के लिए तैनात रहे। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

इस मामले को लेकर कलेक्टर राजेश बाथम का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। सुबह 7:30 बजे के बाद तक पलटे वैगन को हटाया गया। फिलहाल घटनास्थल वाला ट्रैक चालू नहीं किया गया है। अप लाइन से ट्रेनों को निकाला जा रहा है। हादसे के कारण 2 ट्रेनें भी प्रभावित हुईं। पांच ट्रेनों को री-शेड्यूल किया गया।
रतलाम डीआरएम रजनीश कुमार के जानकारी एवं मुताबिक घटना रतलाम रेलवे स्टेशन से एक किमी दूर मुंबई-दिल्ली रेल मार्ग के अप ट्रैक पर गुरुवार रात करीब 10 बजे की है। गुड्स ट्रेन बड़ौदा से भोपाल के पास मकानिया डिपो जा रही थी। इस दौरान, ट्रेन रतलाम ई-केबिन के बीच दो वैगन (टैंकर) डिरेल हो गए। हादसे के कारण दिल्ली-मुंबई डाउन लाइन प्रभावित हुई। पांच ट्रेनों को री-शेड्यूल किया गया।
डीजल टैंक खाली करने के लिए पाइप और अन्य साधन के साथ क्रेन भी बुलाई गई। रेल मार्ग की सिंगल लाइन रात को ही चालू करवाया गया सुबह दोनों ट्रैक पूरी तरह से साफ कर दिए गए है। इस दौरान पावर लाइन भी क्षतिग्रस्त हुई है।












Click it and Unblock the Notifications