संविदा कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 3.87% पारिश्रमिक की वृद्धि, ढाई लाख लोगों को 2500 हजार रुपए तक का फायदा

सरकार ने प्रदेश में कार्यरत संविदा कर्मचारी और अधिकारियों को बड़ी खुशखबरी दी है दरअसल, अधिकारियों-कर्मचारियों के वेतन वृद्धि के लिए की इंडेक्स जारी कर दिया गया है। इंडेक्स के अनुसार इसमें पारिश्रमिक में 3.87 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।

बड़े महंताना से संविदा कर्मचारियों की सैलरी में 885 से 2535 तक प्रति माह का लाभ देखने को मिलेगा। यह आदेश 1 अप्रैल 2024 से लागू माना जाएगा। 3 महीने का एरियर दिया जाएगा या नहीं आदेश में इसका उल्लेख दिखाई नहीं देता है।

Good news for contract employees 3 87 increase in remuneration dispute started

जारी हुए इंडेक्स पर विवाद

वही इंडेक्स जारी होने पर विवाद भी सामने आ गया है मध्य प्रदेश संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने आपत्ति दर्ज कराते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने सीपीआई इंडेक्स का फार्मूला 5.39% कर दिया है तो तीन दशमलव 3.87% क्यों दिखाई दिया गया।

सरकार ने वर्ष 2023 में संविदा नीति जारी की है, जिसमें निर्धारित किया गया है कि हर साल एक अप्रैल को संविदा अधिकारियों-कर्मचारियों की महंगाई दर (उपभोक्ता मूल्य सूचकांक) में वृद्धि की जाएगी। सरकार ने अप्रैल में सीपीआई इंडेक्स दर जारी नहीं की। महासंघ ने मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री, मुख्य सचिव, वित्त और सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव को एक ज्ञापन सौंपा और आंदोलन की चेतावनी दी। इसके बाद, वित्त विभाग ने आदेश जारी किए हैं। इससे संविदा कर्मचारियों को फायदा होगा, लेकिन इस वृद्धि में अन्य राज्यों के संविदा कर्मचारियों के अपेक्षाओं के मुकाबले कम होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+