जिस प्रेमिका से शादी होने वाली थी उसे ही मौत के घाट उतारा, गोबर के कंडों के बीच लाश देख सिहर उठे लोग
Guna News: मध्य प्रदेश के गुना जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। धरनावदा थाना क्षेत्र के सुहाया गांव में सनकी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका का गला दबाकर उसकी जान ले ली है।
आरोपी की शादी भी युवती के साथ होने वाली थी, लेकिन शादी से पहले उसने युवती के साथ दुष्कर्म कर उसे मौत के घाट उतार दिया। लापता युवती कंडों के नीचे बरामद हुई है।

आरोपी युवक रिंकू लोधा और मृतक युवती एक ही गांव में रहते थे। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलने लगा था। परिजनों को लगा कि दोनों की शादी कर देनी चाहिए, लेकिन इसी दौरान लड़की 24 अप्रैल को कहीं गुमशुदा हो गई।
लड़की की मां ने उसे ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी सुराग न मिल सका, थक हार कर पीड़ित मां ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कर दिया। लेकिन 6 दिनों तक लापता रहने के बाद लड़की का शव सुहाया गांव से 20 किलोमीटर दूर कच्चे कमरे में पॉलीथिन के अंदर लिपटा हुआ मिला। शव को गोबर के कंडों के नीचे दबाकर रखा गया था।
आरोपी युवक को जब अपनी गलती का एहसास हुआ तो उसने खुद ही अपना जुर्म कुबूल लिया। आरोपी ने बताया कि उसे लड़की का फ्रैंक व्यवहार पसंद नहीं था। वो दूसरों से बात करती थी, जो आरोपी को अच्छा नहीं लगता था। रिंकू शादी करने के लिए राजी था और लगातार दबाव भी बना रहा था, लेकिन लड़की शादी की बात को गंभीरता से नहीं ले रही थी। हालांकि लड़की की मां शादी के लिए राजी थी।
जानकारी अनुसार हत्या से पहले आरोपी युवक ने मृतक लड़की के साथ शारीरिक संबंध भी बनाये थे। उसके बाद लड़की के पायजामे से ही उसका गला दबकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद शव को कंडे रखने वाले एक कमरे में रख दिया गया। जिस गांव में युवक और लड़की रहते थे उस गांव से करीब 20 किलोमीटर दूर हत्या के बाद शव को 6 दिनों तक छुपाकर रखा गया, जिसकी खबर किसी को नहीं लगी।
सनसनीखेज हत्याकांड के मामले में पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी रिंकू लोधा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म भी किया था। उसके बाद हत्या की गई धारा 376 के बाद धारा 302 की कार्रवाई की गई है।












Click it and Unblock the Notifications