चल रही थी शादी की रस्में, पहुंची दूल्हे की गर्लफ्रेंड और मंडप पर ही करने लगी किस
मंडप में चल रही थीं शादी की रस्में, पहुंची दूल्हे की गर्लफ्रेंड और मंडप पर ही करने लगी किस
नई दिल्ली। प्रेमिका या प्रेमिका के किसी और शादी करने पर अक्सर लोग कई तरह के अजीब कदम उठा लेते हैं। आमतौर पर ऐसे मौकों पर लड़की के रोने-धोने या फिर लड़कों के हिंसा की ही खबरें आती हैं लेकिन मध्य प्रदेश के भोपाल में लड़की ने जो किया वो अपने आप कमाल का तरीका है।
दूल्हे को किया किस
भोपाल के इंद्रा कालोनी में शुक्रवार को पास के गांव के नीरज की शादी थी। सब कुछ ठीक चल रहा था, फेरे भी हो गए थे। दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे थे। इसी बीच एक लड़की यहां आई। ये लड़की वर-वधु को बधाई देने स्टेज पर गई लेकिन हर कोई तब चौंक गया जब उसने दूल्हे को किस करना शुरू कर दिया।
हो गया हंगामा
लड़की के इस तरह से दूल्हे को किस करने और चीखकर उसे अपना प्रेमी बताने पर वहां हंगामा शुरू हो गया। दुल्हन पक्ष के लोग भी इससे अचंभित रह गए। रात के 3 बजे शुरू हुआ ये हंगामा सुबह तक चलता रहा।
दुल्हन ने कर दिया ससुराल जाने से इंकार
प्रेमिका के हंगामे के बाद जहां एक तरफ दुल्हन की मां ने रोना-पीटना शुरू कर दिया तो वहीं वधु बनी युवती ने छाती परिजनों के आंसू पोंछते हुए समझाया कि विदाई के पहले प्रेम-प्रसंग का पटाक्षेप हो जाने से उसकी जिंदगी बर्बाद होने से बच गई। दुल्हन बनी युवती ने खुद को मजाक बनाने के लिए नीरज और उनके परिजनों को दोषी ठहराते हुए दूल्हे के साथ जाने से साफ इंकार कर दिया।
दूल्हे के परिवार को पहले से थी जानकारी
बताया जा रहा है कि लड़के ने अपने प्रेम प्रसंग के बारे में परिजनों के बताया था लेकिन परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी। दूल्हा पक्ष के लोगों को भी इस बात का अंदाजा था कि लड़की यहां पहुंच सकती है इसलिए मैरिज गार्डन के दरवाजे अंदर से बंद कर विवाह की रस्में पूरी की गईं थीं। लड़की भी वहां पहुंच गई थी लेकिन अंदर नहीं जा पाई थी। शुक्रवार तड़के 3 बजे के आस-पास चौकीदार ने जब मैरिज गार्डन का दरवाजा खोला तो बाहर खड़ी युवती अंदर पहुंची और मंडप में दूल्हा बने बैठे नीरज को जाकर किस करने लगी और उस पर अपने शोषण का आरोप लगाया।