MP में युद्ध स्तर पर तैयार होंगी गौ-शालाएं, किसानों को नहीं होगी खाद किल्लत, सीएम शिवराज ने दिए निर्देश

MP News: मध्य प्रदेश में गौ-पालन से संबंधित संचालित योजनाओं का लाभ और किसानों को बिना किसी परेशानी के खाद मुहैया कराने सरकार हर संभव प्रयास कर रही हैं। इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी बेहद संजीदा हैं। इस दिशा में हो रहे कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

खाद की किल्लत का किसानों को सामना न करना पड़े, इस सिलसिले में सीएम ने संबंधित विभाग के अफसरों की बैठक ली। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए कि प्रदेश में खरीफ और आगामी रबी फसलों की तैयारी के लिए खाद की पर्याप्त व्यवस्था रहे।

सीएम ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से फोन पर बात कर प्रदेश में केन्द्र सरकार से खाद की आपूर्ति का आग्रह किया। सीएम ने कहा कि जिस जिले से भी डिमांड आए, उस जिले में पर्याप्त खाद पहुंचाया जाये। केन्द्र सरकार को पत्र लिखकर खाद के आवंटन की मांग की जाए। प्रदेश में खरीफ में खाद का कोटा 14 लाख मीट्रिक टन है, जिसे बढ़ाकर 16 लाख मीट्रिक टन करने की व्यवस्था की जानी है।

gaushalas-will-will-increase-in-mp-also-cm-shivraj

इसी तरह गौ-पालन से संबंधित योजनाओं और गौ-शालाओं के निर्माण, गौ-वंश की स्थिति की की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा है कि बड़ी संख्या में गाय सड़कों पर हैं, जिन्हें गौ-शालाओं में पहुँचाने का कार्य मिशन मोड में किया जाये। गौ-शालाओं को युद्ध स्तर पर तैयार करें। अस्थाई रूप से भी गायों को रखने की व्यवस्था करें।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वन विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर स्थान चिन्हित कर लें। गौ-शालाओं के निर्माण और गायों के रखने की व्यवस्था के संबंध में प्लानिंग कर कार्य शुरू करें। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस समेत संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे। पशुओं के इलाज के लिए पशु एंबुलेंस व्यवस्था का ठीक ढंग से क्रियान्वयन करने भी कहा गया हैं। इसके अलावा पशु पालकों से संबंधित समस्याओं के निराकरण की प्रगित रिपोर्ट तैयार करने के भी निर्देश जारी किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+