MP की इस मंडी में अचानक गिरे लहसुन के दाम, किसानों ने बताया भविष्य का हाल

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों लहसुन किसान परेशान नजर आ रहे हैं, जहां परेशान किसानों ने चोइथराम फल और सब्जी मंडी में लहसुन कम दामों में बिकने के चलते विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने लहसुन बेचने से इंकार कर दिया था।

लंबे चले विरोध-प्रदर्शन के बाद किसानों को समझाइए दी गई, जिसके बाद एक बार फिर से लहसुन की खरीद शुरू हुई। किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं।

Indore

इंदौर की चोइथराम फल और सब्जी मंडी में लहसुन के कम दाम मिलने और मंडी से लहसुन चोरी हो जाने जैसे अलग-अलग मुद्दों पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे किसानों से जब वन इंडिया हिंदी ने खास बातचीत की तो किसानों का कहना है कि, इंदौर की सब्जी मंडी में लहसुन के दाम लगातार गिरते चले जा रहे हैं, जहां एक ही दिन में लगभग 5 से 7000 तक की गिरावट महसूस की गई है।

Indore1

किसान बताते हैं कि, दुनिया भर की मंडी में लहसुन के रेट कम नहीं हुए, लेकिन इंदौर में एक ही दिन में 6 से 7000 रुपए रेट टूट गए। दूसरा हमारा मुद्दा है कि, हमारी प्राइवेट मंडी भी चालू होनी चाहिए, और सरकारी मंडी भी चलनी चाहिए। दोनों तरफ बिकना चाहिए।

Indore2

अन्य किसान ने बताया कि, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि किसान अपनी उपज जहां चाहे वहां बेच सकता है, फिर वह किसान की मर्जी वह चाहे तो कहीं भी बेचे, यहां पहले प्राइवेट मंडी भी चलती थी, और सरकारी भी चलती थी, पर कुछ व्यापारी जो अपने आप को किसान बताते हैं, उन्होंने कोर्ट में याचिका दायर की, और कहा कि, मंडी सिर्फ सरकारी चलनी चाहिए, प्राइवेट नहीं चलनी चाहिए, तमाम तरह की दिक्कतें बताकर उन्होंने रिपोर्ट बना दी, जबकि वास्तविक हकीकत जब किसानों से पूछी गई तो हाथ खड़ा करके किसानों ने कहा कि, मंडी दोनों तरफ चलनी चाहिए।

ये भी पढ़े- MP News: जल्द बढ़ेंगे सोयाबीन के दाम?, व्यापारी ने बता दी ये तारीख

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+