MP News: जल्द बढ़ेंगे सोयाबीन के दाम?, व्यापारी ने बता दी ये तारीख

मध्य प्रदेश में सोयाबीन की फसल सबसे बड़ी फसल मानी जाती है। यही कारण है कि, मध्य प्रदेश में सोयाबीन को पीला सोना कहा जाता है। वहीं अब सोयाबीन की फसल धीरे-धीरे मंडी में पहुंचने लगी है, जहां सोयाबीन की फसल मंडी पहुंचते ही सोयाबीन के दामों में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने मिल रही है।

मध्यप्रदेश में सोयाबीन की फसल पर मंडियों में पहुंचने लगी है, जहां किसान बड़ी मात्रा में सोयाबीन लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। वर्तमान में सोयाबीन का भाव सरकार की ओर से 4892 रूपए तय किया गया है। वहीं मंडियों में सोयाबीन इसी भाव में बिकता हुआ नजर आ रहा है।

Indore

फिलहाल ऐसे हैं सोयाबीन के हाल

मध्य प्रदेश के सोयाबीन व्यापारी रामलाल ने बताया कि, सोयाबीन अभी मंडी में 4200 से 4400 बिक रही है। 7 दिन पहले तक सोयाबीन का भाव 3800 से 4000 तक का था, आगे उम्मीद दिख रही है कि, जनवरी-फरवरी तक सोयाबीन 5 हजार से 5500 तक चली जाएगी। बाद वाली फसल थोड़ी कमजोर बैठी है। इसी कारण यह स्थिति बन रही है। भाव की बात करें तो 1 महीने में 4600 से लेकर 4700 तक के भाव हो जाएंगे। फसल पर मौसम की मार देखने मिल रहा है। पहले वाली फसल अच्छी बैठी थी, लेकिन दूसरी फसल में पानी गिर जाने के चलते वह थोड़ी सी खराब हुई है। जेष्ठ और आषाढ़ में सोयाबीन 5200 से लेकर 5300 तक बिकना चाहिए।

Indore1

DOC की डिमांड नहीं है

सोयाबीन व्यापारी की माने तो DOC की डिमांड नहीं है, अभी सिर्फ तेल पर ही निर्भर बाजार चल रहा है। बाहर DOC बहुत कमजोर है। DOC के भाव 2900 से 3000 के आसपास हैं। DOC में मांग बढ़ते ही सोयाबीन के दाम बढ़ते चले जाएंगे।

ये भी पढ़े- MP की मंडी में किसानों को नहीं मिल रहा सोयाबीन का सही दाम, क्या बढ़ने वाले हैं भाव, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+