G-20 Summit: खजुराहो के मंदिरों की खूबसूरती पर मोहित हुए विदेशी मेहमान, एकटक निहारते रहे
खजुराहो में 20 देशों के डेलीगेट्स के पश्चिम मंदिर समूह प्रांगण में पहुंचे जहां बुंदेली कलाकारों द्वारा भारतीय वैदिक संस्कृति, संस्कार तथा बुन्देलखंड के प्रसिद्ध रमतूला, वाद्य यंत्रों से और नृत्य दलों द्वारा स्वागत किया।

G-20 Summit: जी-20 समिट के दौरान सांस्कृति समूह की बैठक के लिए खजुराहो आए विदेशी मेहमानों ने गुरुवार को यूनेस्को की ऐतिहासिक धरोहर में शामिल मंदिर समूह का दीदार किया। विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए यहां रेड कॉरर्पेट बिछाया गया था। बुंदेलखंड के लोक कलाकारों ने विदेशी मेहमानों का आत्मीय स्वागत किया। मंदिरों की स्थापत्य कला का सौंदर्य देशकर विदेशी मेहमान मंत्रमुग्ध हो गए।

Recommended Video
खजुराहो में जी-20 समिट में शामिल होने आए 29 देशों के डेलीगेट्स गुरुवार को खजुराहो के प्रसिद्ध मंदिरों का सौंदर्य नजदीक से निहाने पहुंचे थे। विभाग के गाइड ने इनको मंदिर समूह के एक-एक हिस्से का दीदार कराया, खासियत बताईं, निर्माण कला की जानकारी दी, इतिहास बताया। इसके पूर्व बुंदेली कलाकारों ने दल ने मेहमानों के माथे पर कुमकुम का तिलक लगाकर स्वागत किया। बधाई कलाकारों ने मेहमानों के सामने नृत्य की प्रस्तुति दी। बता दें कि भारतीय स्थापत्य हिन्दू मंदिरों की श्रृंखला में खजुराहो के कंदरिया महादेव और देवी जगदम्बिका मंदिर का विशेष स्थान है। यह मंदिर देश के सर्वोच्च मंदिरों में एक है। इस मंदिर पर उकेरी गई राजपूत शिल्प कला का अपना विशेष महत्व है और 11वीं शताब्दी में बने इस मंदिर का भारतीय इतिहास में अपना अलग महत्व है।












Click it and Unblock the Notifications