MP: सागर में फर्नीचर क्लस्टर स्वीकृत, सिद्गुंवा में एक अरब से अधिक का होगा निवेश, 3 हजार को मिलेगा रोजगार
सागर, 28 सितंबर। सागर के लिए बुधवार को अच्छी खबरी मिली है। सरकार ने सागर में फर्नीचर क्लस्टर के प्रोजेक्ट को हरीझंडी दे दी है। विधायक शैलेंद्र जैन सागर में फर्नीचर उद्योग को एक प्लेटफॉर्म पर लाने और फर्नीचर क्लस्टर को स्वीकृत कराने के लिए काफी लंबे समय से प्रयास कर रहे थे। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और सागर के लिए सिदगुंवा में फर्नीचर क्लस्टर के निर्माण को शासन ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके स्थापित होने के बाद करीब 100 इकाईयों में 3 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिल सकेगा।

सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने बताया कि उन्होंने बीते समय में सागर में फर्नीचर क्लस्टर की स्थापना और स्वीकृति के लिए हर स्तर पर प्रयास किए थे। सागर में जहां टिंबर व्यापारियों से लेकर फर्नीचर उद्योग से जुड़े लोगों से बैठकें कर उनकी समस्याएं सुनी, उनको फर्नीचर क्लस्टर के लिए सहमत कराया तो इसको लेकर शासन स्तर पर प्रयास किए थे। विधायक शैलेंद्र जैन के अनुसार उन्होंने सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा इस मामले में कई दफा मुलाकात कर क्लस्टर के प्रस्ताव को रखा था। आखिरकार सरकार ने सागर को फर्नीचर क्लस्टर स्वीकृत कर दिया है।

32.66 एकड़ भूमि पर इसकी स्थापना होगी
फर्नीचर क्लस्टर के बारे में जानकारी देते हुए विधायक शैलेंद्र जैन ने बताया कि इससे सागर के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा सकेगा। सिदगुंवा में करीब 32.66 एकड़ भूमि पर इसकी स्थापना होगी। करीब 100 करोड़ रुपए से अधिक का इसमें निवेश प्रस्तावित है। इस बहुउत्पादक क्लस्टर में 100 से अधिक इकाईयां स्थापित होंगी। क्लस्टर के अंतर्गत भूमि की अधिपत्य के पश्चात विकास के चयन के लिए आरएफपी ;रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजलद्ध जारी की जाएगी।
शहर से लकड़ी के टाल, आरा मिल बाहर होंगे, दुर्घटनाएं रुकेंगी
फर्नीचर क्लस्टर के निर्माण से सागर शहर में मौजूद लकड़ी के टाल और आरा मिल शहर से बाहर होंगे और इनसे होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगेगी। विधायक जैन ने बताया कि इस फर्नीचर प्लास्टर में शासन द्वारा ना सिर्फ उद्योग स्थापित करने के लिए मदद की जा रही है, बल्कि उद्योग को आगे चलाने के लिए भी अनुदान के रूप में मदद दी जा रही है। जब उद्यमी अपने संस्थान को चलाने के लिए नई मशीनें लगाएगा तो उसे उन पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications