मौत ऐसी आई कि देखकर दोस्तों की रूह कांप गई, जान जोखिम में डालकर नदी में डूब रहे तीन साथियों को बचाया

khargone news: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में दोस्ती की मिसाल देखने को मिली है‌। दोस्तों ने ऐसी मानव श्रृंखला बनाई की मौत को भी हरा दिया। एक नदी में नहाते समय तीन युवक भंवर में फंस गए थे।

उन्हें डूबता देख दोस्तों ने एक दूसरे का हाथ थामा, मानव श्रृंखला बनाई और एक एक कर अपने तीनों साथियों को मौत के मुंह से निकाल लिया। वेदा नदी में नहाने के दौरान यह हादसा हुआ लेकिन अंत में सभी दोस्त सुरक्षित बाहर निकल आए।

khargone news

गोगावां के पास वेदा नदी बहती है। यहां पर बने पुराने पुल पर कुछ युवक नहाने आए पर एकाएक भंवर में फंसकर तीन युवक डूबने लगे। ऐसे में सभी दोस्तों ने कसकर एक दूसरे को पकड़ा और भंवर में फंसे तीनों साथियों को निकालकर उनकी जान बचा ली।

प्रत्यक्षदशियों ने बताया कि तीनों युवक डूब रहे थे जिनमें से एक तो बिलकुल डूब ही गया था फिर भी उनके दोस्तों ने हार नहीं मानी। दोस्त मानो मौत के सामने खड़े हो गए और नदी में डूब रहे युवकों को बचाया। ऊपर से किसी के निर्देश पर युवकों ने तीनों दोस्तों की जान बचा ली।

बारिश की वजह से वेदा नदी की पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा था। खरगोन से यहां कई लोग नहाने आए जिनमें कुछ दोस्त भी थे। नहाते नहाते तीन दोस्त पुल के नीचे चले गए और यहां तेज बहाव में डूबने लगे। युवकों को डूबता देख पुल पर खड़े उनके दोस्तों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ा और तीनों को बचा लिया। दो दोस्तों को हाथ पकड़कर संभाला पर तीसरा डूब गया लेकिन साथियों ने हिम्मत नहीं हारी और आखिरकार उसे भी बचा लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+