Video: वैक्सीन लगवाने से डर रहा था शख्स, दोस्तों ने किया ऐसा कि इंटरनेट पर हो रहा है खूब मनोरंजन
भोपाल, 22 सितंबर: कोविड-19 वैक्सीन लगवाने से डर रहे है एक देसी शख्स का वीडियो इंटरनेट पर खूब तहलका मचा रहा है। पूरे दो मिनट का यह वीडियो मनोरंजन से भरपूर है। वीडियो में दिख रहा है कि वह शख्स किसी भी स्थिति में वैक्सीनेशन केंद्र की ओर जाने को तैयार नहीं है। लोग उसे हर तरीके से समझा रहे हैं कि वैक्सीन ही उपाय है। लेकिन, वह जिद पर अड़ा है और बात समझने के लिए तैयार नहीं है। फिर दोस्तों ने उसके साथ वही किया जो साथी मित्रों के साथ आमतौर पर करते हैं। उसे जबरन पकड़ कर वैक्सीन सेंटर के अंदर ले गए और जमीन पर ही डालकर उसे वैक्सीन लगवा दी।

दोस्तों ने जमीन पर पटक कर लगवा दी वैक्सीन
कोविड संक्रमण का अभी तक कोई इलाज नहीं निकला है। बचाव का तरीका यही है कि अपनी बारी आने पर कोविड-19 वैक्सीन की दोनों डोज निर्धारित समय पर लगवा ली जाए। साथ ही साथ मास्क पहनने, आपस में 6 फीट की दूरी बनाकर रखने और लगातार हाथ धोते रहना भी जरूरी है। तभी इस भयानक बीमारी से रक्षा हो सकती है। भारत में अधिकांश लोग कोरोना के खिलाफ वैक्सीन की अहमियत समझ चुके हैं और यही वजह है कि आज तक 83 करोड़ 30 लाख से ज्यादा डोज लगाई जा चुकी है। करीब साढ़े 21 करोड़ लोगों की दोनों खुराक पूरी हो चुकी है। लेकिन, यह भी सच्चाई है कि आज भी कुछ लोग ऐसे हैं, जिनमें वैक्सीन को लेकर या इंजेक्शन की वजह से एक भय की भावना बनी हुई है। वैक्सीन से कतराने वाले एक ऐसे ही व्यक्ति का वीडियो वायरल हुआ है जो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है।
Recommended Video

वैक्सीनेशन सेंटर की ओर जाना नहीं चाह रहा था शख्स
वायरल हो रहा वीडियो पूरे 1 मिनट 20 सेकंड का है। इसमें दिख रहा है कि एक शख्स वैक्सीनेशन सेंटर में नर्स के पास टीका लगवाने के लिए जाने को तैयार नहीं है। लेकिन, उसके कुछ दोस्त किसी भी तरह से उसे वैक्सीन की अहमियत समझाते हुए लगभग खींचते हुए नर्स के पास पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। शुरू में उसके साथियों ने उसे काफी समझाया, ताकि वह किसी तरह वैक्सीन लगवा ले। लेकिन, वह शख्स मानने को तैयार ही नहीं हो रहा था। बच्चों की तरह इंजेक्शन लगवाने से मना कर रहा था।

आखिरकार लग गई वैक्सीन
जब वह सीधे तरीके से मानने को तैयार नहीं हुआ तो साथियों ने उसे दोस्ताना अंदाज में पकड़ कर नर्स के सामने कर दिया और जमीन पर डालकर नर्स की ओर वैक्सीन लगाने का इशारा किया। इस दौरान भी वह शख्स अपनी पूरी ताकत से वहां से भागने की कोशिशों में जुटा रहा। लेकिन, नर्स ने जब देखा कि डोज देने का मौका है तो उसने फौरन ही उसे कोविड-19 का टीका लगा दिया।
इंटनेट पर खूब वायरल हो रहा है या वीडियो
यह वीडियो मध्य प्रदेश के बुंदलखंड इलाके का बताया जा रहा है, जिसे अनिलस्क्राइब नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। 21 सितंबर को वीडियो शेयर किए जाने के बाद से इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 3 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इससे पहले इसी तरह का एक और वीडियो सामने आ चुका है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला कोविड वैक्सीन से बचने के लिए ड्रम के पीछे छिप गई थी। उत्तर प्रदेश के इटावा का वह वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। हर देवी नाम की वह महिला स्वास्थ्य विभाग की टीम से बचने की कोशिश कर रही थी, जो वैक्सीन को लेकर जागरुकता बढ़ाने आई थी।












Click it and Unblock the Notifications