Damoh News: शादी के डर से दमोह की चार छात्राएं भाग कर पहुंची मुंबई, मोबाइल लोकेशन से पुलिस ने पकड़ा

MP Damoh News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले की रहने वाली कॉलेज की चार छात्राएं अचानक लापता हो गई। इनमें दो सगी बहनें भी शामिल है। परिजनों ने बताया कि सोमवार को चारों छात्राएं घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी, लेकिन देर रात जब घर नहीं पहुंची तो, उन्होंने पुलिस में इसकी कंप्लेंट की।

पुलिस थाने में देर रात गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जब सभी सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो चारों छात्राएं कहीं नजर नहीं आई। इसके बाद मंगलवार को एक छात्रा ने अपने पिता को फोन कर कहा कि वह अभी शादी नहीं करना चाहती, इसलिए आगे की पढ़ाई के लिए वे कहीं जा रही है।

Four girl students from Damoh ran away to Mumbai due to marriage caught from mobile location

यह पूरा मामला दमोह के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। टीआई आनंद सिंह ने बताएं कि चार छात्राएं लापता हुई थी, जिनके नाम इस प्रकार है। किरण पिता धनीराम पटेल निवासी बिजोरी, सीता और सुनीता पिता लटटू अहिरवार, किरण पिता भागवतपाल है। यह चारों लड़कियां फर्स्ट ईयर में पढ़ रही है।

सोमवार रात को चारों लड़कियों की लोकेशन दमोह ही आ रही थी बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य जगहों के सीसीटीवी कैमरे देखे गए। लेकिन कहीं भी छात्र ही नजर नहीं आई। सीसी अभिषेक तिवारी ने जानकारी दे तो बताया कि छात्राओं की लोकेशन मुंबई के दादर स्टेशन पर मिली है। इसके बाद मुंबई जीआरपी पुलिस की मदद से सभी चारों छात्राओं को पकड़ लिया गया दमोह पुलिस की एक टीम परिजनों के साथ उन्हें लेने के लिए रवाना हो गई है।म

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+