पिता की डांट से दुखी चार बच्चे चले गए संत की शरण में, तलाश में भटकते रहे माता-पिता

सागर। मध्यप्रदेश के सागर में एक मामला सामने आया है। जहां रहने वाले एक जैन परिवार के चार बच्चे पिता की डांट-फटकार से दुखी होकर सुबह घर छोड़कर चले गए। रविवार की दोपहर तक जब बच्चे नहीं लौटे तो परेशान परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों में तलाश की और रात करीब 12 बजे कोतवाली पहुंचकर उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई। काफी देर खोजने के बाद पता चला कि सभी बच्चे खजुराहो में चातुर्मास कर रहे आचार्य विद्या सागर महाराज के पास हैं। पता चलते ही परिजन सोमवार की सुबह खजुराहो के लिए रवाना हो गए।

four children gone missing in sagar after father scolding

दरअसल बाहुबली कॉलोनी निवासी जिनेश जैन और लक्ष्मी जैन के चार पुत्र-पुत्री कीर्ति, मेघा, नेहा जैन और जितेंद्र जैन हैं। रविवार को बातचीत के दौरान जिनेश जैन ने बच्चों को डांट दिया था। दोपहर तक तो सब अपने काम में लगे रहे। जब चारों बच्चे नहीं दिखे तो सब परेशान हो गए।

four children gone missing in sagar after father scolding

बच्चों के न मिलने पर उनकी आसपड़ोस में तलाश शुरू कर दी। रिश्तेदारों के घर भी जब वे नहीं मिले तो परिजनों ने देर रात थाने में शिकायत की। जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामला जांच में ले लिया है। फिलहाल बच्चों की लोकेशन खजुराहो में बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- मोहर्रम में पुलिस पर किया था अवैध हथियारों से हमला, पकड़ में आए 37 आरोपी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+