मोहर्रम में पुलिस पर किया था अवैध हथियारों से हमला, पकड़ में आए 37 आरोपी
बरेली। यूपी के बरेली में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरएएफ और पीएसी की मौजूदगी में उमरिया सैदपुर इलाके में ताबड़तोड़ दबिश दी। पुलिस ने यहां से आईएमसी नेता समेत 37 लोगों को गिरफ्तार किया है। हाल ही में आईएमसी नेता ने नकटिया में हाइवे पर ताजिये रखने के दौरान भड़काऊ भाषण दिए थे। पुलिस इन गिरफ्तारियों के बाद अभी उमरिया और मोहनपुर में आगे भी दबिश देकर कार्रवाई करेगी।

पुलिस की कार्रवाई उमरिया गांव में तीन घंटे तक चली। इस दौरान पुलिस ने गांव को चारों तरफ से घेरकर आरोपियों की तलाश में घर-घर दबिश दी और 37 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सबसे पहले जिला पंचायत सदस्य हाजी शराफत को उनके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बड़ी सूझबूझ के साथ पहले गांव के सभी रास्तों पर पहरा लगाया उसके बाद गांव के पास लगने वाले बाजार को भी बंद करा दिया। पुलिस प्रशासन ने रविवार बवाल के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए करीब 20 गाड़ियों में आरएएफ के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल को भी भेजा था।


पुलिस ने मोहर्रम के ताजिये निकालने पर हुए विवाद के बाद बिथरी से विधायक पप्पू भरतौल सहित करीब 800 लोगों पर कई संगीन धारों में मुकदमा दर्ज कर लिया था इसके बाद से भाजपा के कई बड़े नेताओं ने एसएसपी मुनिराज जी और एसपी सिटी के वापसी के लिए मोर्चा खोल रखा है। वहीं सूत्रों की माने तो एसएसपी मुनिराज बरेली से हटाए जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- आज से दो दिन के अमेठी दौरे पर हैं राहुल गांधी, कांग्रेस ने की विशेष तैयारी फिर से लगे शिवभक्त पोस्टर












Click it and Unblock the Notifications