MP News: कांग्रेस के पूर्व विधायक मनोज चावला को CM मोहन यादव ने दिलाई भाजपा की सदस्यता
आलोट (रतलाम) से कांग्रेस के पूर्व विधायक मनोज चावला ने शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने पहले कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था, और फिर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उन्हें भाजपा में सदस्यता दिलाई। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद गुगालिया भी रतलाम में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए।
10 नवंबर 2022 को, यूरिया संकट के बीच, आलोट के नकद बिक्री केंद्र (सरकारी गोदाम) में सर्वर समस्या के कारण पीओएस मशीन बंद थी। इससे किसानों को परेशानी हो रही थी। उस समय, मनोज चावला और पूर्व जिला कांग्रेस नेता योगेंद्र सिंह जादौन समेत कुछ नेता गोदाम पहुंचे। वहां, अधिकारी-कर्मचारियों को खरी-खोटी सुनाई गई।विधायक ने शटर उठाकर किसानों को खाद निकालने को बोला, जिससे कई किसानों ने फायदा उठाया। रजिस्टर में बिना एंट्री किए खाद ले गए।

इस मामले में, मनोज चावला और कांग्रेस नेता जादौन पर लूट, डकैती और शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य मामलों में प्रकरण दर्ज किया गया है। विधायक कई दिनों तक फरार रहे, फिर जेल भी गए। इस मुकदमे पर एमपी एमएलए कोर्ट इंदौर में सुनवाई हो रही है, और फैसला जल्दी ही आने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications