पूर्व CM से लिपटकर रोने लगी बहाने तो भावुक हुए शिवराज, इस बार कह दी राजतिलक होते-होते वनवास की बड़ी बात
MP News: मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद शिवराज सिंह चौहान लगातार सुर्खियों में हैं। मुख्यमंत्री की कुर्सी जा चुकी लेकिन लाडली बहनों से उनका मोह अभी भी नहीं छूट रहा है। कई बार बहनें रोते हुई नजर आ चुकी है। अब एक बार फिर ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान सीहोर जिले के शाहगंज प्रवास पर गए हुए थे। इस दौरान अपने भैया से मिलकर लाडली बहनें भावुक हो गईं और गले लगकर जमकर रोने लगीं। बहनों को संबोधित करते हुए पहली बार शिवराज सिंह ने अपनी कुर्सी जाने पर भावुक नजर आए।

लाडली बहनें पूर्व मुख्यमंत्री से मिलकर भावुक को गईं और गले लगकर जमकर रोने लगीं। शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहनों को गले लगाते हुए कहा कि तुम लोगों को छोड़कर कहीं नहीं जाऊंगा, चिंता मत करो मेरी बहनों, मैं साथ हूं नहीं जाऊंगा मैं लडूंगा।
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि कोई बड़ा उद्देश्य होगा, कई बार राजतिलक होते-होते वनवास भी हो जाता है। लेकिन, कही ना कही किसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए होता है।
शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि बहनों की सभी सरकारी योजनाएं भी जारी रहेंगी, भांजे भांजियों के कल्याण में भी कोई कसर नहीं नहीं छोड़ी जाएगी। लाडली बहना के लिए जो कहा है हम वो करेंगे, सरकार भाजपा की है। कोई कांग्रेस की सरकार थोड़ी हैं। अपनी सरकार काम करेगी, किसानों को जो वचन दिए हैं, वो भी पूरे होंगे। लाडली बहनों के साथ मुख्यमंत्री आवास, प्रत्येक परिवार एक रोजगार सभी कामों को नई सरकार आगे बढ़ाएगी।












Click it and Unblock the Notifications