Damoh: दिग्विजय सिंह के कुंडलपुर में शिवलिंग ट्वीट से हड़कंप, बजरंग दल ने दर्ज कराई FIR
Madhya Pradesh: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर बजरंग दल ने दमोह में FIR दर्ज कराई है। दरअसल दिग्विजय सिंह ने 4 दिन पहले जैन तीर्थ क्षेत्र में शिवलिंग रखकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर माहौल बिगाड़ने के आरोप लगाते हुए ट्वीट किया था। मामले के बाद हड़कंप मच गया था। पुलिस जांच में शिवलिंग वाला मामले जैसा कुछ नहीं निकला। इसी मामले में बजरंग कार्यकर्ताओं ने दिग्गी पर एफआईआर दर्ज कराई है।

दमोह पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कुंडलपुर को लेकर जो ट्वीट किया था, जांच में इस प्रकार की कोई भी घटना नहीं घटी है ना ही इस प्रकार का किसी के द्वारा कोई प्रयास किया गया था। वहीं इस मामले में कुंडलपुर ट्रस्ट कमेटी एवं बजरंग दल के पदाधिकारी द्वारा भी इस प्रकार की किसी भी घटना से इनकार किया था।
बजरंग दल व हिन्दू संगठनों ने की थी शिकायत
पुलिस के अनुसार कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट के बाद बजरंग दल एवं हिंदूवादी संगठन द्वारा शिकायत की गई थी। इसके बाद दमोह कोतवाली पुलिस ने दिग्गी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
दिग्विजय सिंह ने यह ट्वीट किया था
बुंदेलखंड के दमोह जिले में स्थित जैन तीर्थ स्थल कुंडलपुर के संबंध में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया था, इसमें कहा गया था कि आचार्य श्रीविद्या सागर महाराज जी द्वारा पल्लवित देश के सबसे के सबसे भव्य मंदिरों में से एक श्री दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कुंडलपुर परिसर में बजरंगदल के कथित असामाजिक तत्वों द्वारा शिवजी की पिंडी रख उत्पात शुरू कर चुके हैं...स्थिति कभी भी गंभीर मोड़ ले सकती है। यह गंभीर विषय है, प्रशासन तत्काल कार्रवाई करे।












Click it and Unblock the Notifications