इन दिनों प्याज की खुशबू वाला दूध पी रहे हैं यहां के लोग, जानें क्यों!

इंदौर। मध्यप्रदेश में प्याज की भारी फसल के बाद दाम के गिरने कारण क्षेत्र के किसान अपने दुधारू जानवरों को प्याज खिला रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप उनसे 'प्याज के स्वाद वाला दूध' निकल रहा है।

MILK

इंदौर दुग्ध उत्पादक संघ के अधयक्ष भारत मथुरावाला ने बताया कि जब कुछ ग्राहकों ने इस बारे में तो शिकायत की तो हमने जांच की। जांच में पाया कि वो किसान जिनके प्याज बाजार में नहीं बिके हैं वो अपने दुधारू जानवरों को प्याज खिला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमने किसानों से अपील की है कि के जानवरों को प्याज न खिलाएं।

इस साल हुई है बहुत खेती

बता दें कि साल प्याज की खेती बहुत ज्यादा हुई है, फसल के दाम गिरने कारण किसान खेती में लगी लागत भी नहीं निकाल पाए।

वहीं मथुरावाला का कहना है कि जानवरों को खिलाने के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले खली के दाम 3,000 रुपए प्रति क्विटंल बढ़ गए हैं, जिसके चलते दूध के दामों में भी वृद्धि हुई है।

उन्होंने मांग की है कि खली पर 1 फीसदी का वैट हटाया जाना चाहिए ताकि दूध के व्यवसाय में लगे हुए किसानों को लाभ मिल सके।

गंध तो आएगी ही

वहीं दुधारू जानवरों को प्याजा खिलाने के मुद्दे पर पशुचिकित्सा डॉ ज्योतिप्रकाश मिश्रा ने बताया कि यदि इन्हें ज्यादा मात्रा में प्याज खिलाया जाएगा तो दूध में गंध आएगी ही।

यह जानवरों की पाचन क्रिया पर भी असर डालेगा। अगर जानवर प्याज का उपयोग बिना इसे चबाए कर रहे हैं तो इससे उन्हें पेट की दिक्कत भी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+