श्योपुर में आग का कहर, 300 बीघा से ज्यादा गेहूं की फसल जलकर हुई खाक, रो पड़े अन्नदाता

Sheopur News: मध्यप्रदेश में बेमौसम बारिश के बाद अब फसल पर आग का कहर टूटा है। श्योपुर में खेतों में पककर तैयार खड़ी गेंहू की 300 एकड़ से ज्यादा फसल भीषण आग में जलकर राख हो गई है।

अज्ञात कारणों से भड़की आग पर जब तक काबू पाया जा सका तब तक 50 से ज्यादा किसानों की सालभर की मेहनत जलकर खाक हो गई। प्रशासन ने आग से हुए नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।

Sheopur News

एक अप्रैल की दोपहर जिले के सोइकलां कस्बे से सटे सोई और गोपालपुरा गांव के खेतों में आग ने तांडव मचाया है। मोबाइल कैमरों में कैद वीडियो और फोटो में गेंहू की फसल में अचानक भड़की आग तांडव मचा रही है।

आग की ऊंची-ऊंची लपटें धुएं के गुबार के साथ अफरातफरी फैलाए हुए हैं। किसानों ने अपने-अपने ट्रैक्टर में हैरो व स्प्रे मशीनें लगाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन फसल नहीं बचा पाए। जली फसल देख किसान रो पड़े।

जानकारी मिलने के काफी समय बाद घटनास्थल पर पहुंची दमकल गाड़ियों को आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करना पड़ी और आग करीब साढ़े तीन घण्टे बाद बुझ सकी है।आगजनी की घटना की सूचना मिलने के बाद खुद जिला कलेक्टर भी मौके पर जा पहुंचे और उन्होंने अपने मातहत अधिकारी कर्मचारियों को आगजनी से 24 घण्टे के भीतर नुकसान का आकलन पूर्ण करने के आदेश दिए।

शुरुआती तौर पर गेहूं के खेतों में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है. कुछ लोग कूड़े से निकली चिंगारी से आग लगने की बात बता रहे हैं। हालांकि, वजह जो भी हो, लेकिन किसानों ने जिस कड़ी मेहनत से काम गेहूं की बुवाई की थी, इतने श्रम से सिंचाई कर खेत में फसल को उगाया था, वो उनके सामने ही स्वाहा हो गई और वो बेबस रोते हुए देखते रह गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+