MP News: मालगाड़ी के इंजन में लगी भीषण आग, कोयला लदी बोगियों को तुरंत किया गया अलग

मध्य प्रदेश के सेमरखेड़ी स्टेशन के पास शनिवार की शाम एक मालगाड़ी के इंजन में आग लग गई। गनीमत ये रही रेलवे कर्मियों की तत्परता से तुरंत ही इंजन से कोयला लदी बोगियों को अलग कर दिया गया। इसकी वजह से बड़ा हादसा टल गया। साथ ही आग से ज्यादा नुकसान भी नहीं हुआ।

2 इलेक्ट्रिकल इंजन के साथ कोयला लेकर बीना से गुना की तरफ जा रही पीसीएमसी गुड्स ट्रेन के इंजन में शनिवार की शाम करीब 7:00 बजे के आसपास एकाएक आग लग गई। बीना स्टेशन से लगभग 14 किमी दूर सेमरखेड़ी स्टेशन से लगभग एक किलोमीटर दूर यह घटना हुई।

Bina Goods train caught fire

बताते चलें कि इंजन में लगी आग को देख रेल कर्मचारियों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना रेल अधिकारियों को दी। साथ ही नजदीकी रिफाइनरी और जेपी कंपनी के अधिकारियों को सूचना देकर फायर ब्रिगेड बुलाई गई।

बीना नगरपालिका की फायर लारी को भी सूचित किया गया। जिन्होंने आकर आग पर काबू पा लिया है। रेलवे तथा स्थानीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है।

रेल अधिकारी नवल अग्रवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल आग बुझा ली गई है, आग लगने की वजह की जांच की जाएगी। फिलहाल, एक बड़ा हादसा टल गया है। क्योंकि मालगाड़ी कोयले से भरी हुई थी। जो कोटा डिवीजन जा रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+