MP News: उपचुनाव से पहले दिग्विजय सिंह, उमंग सिंघार और हेमंत कटारे पर FIR, वीडियो शेयर करने के आरोप

श्योपुर जिले के विजयपुर थाने में राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। यह कार्रवाई भाजपा के जिला महामंत्री अरविंद उर्फ गुड्‌डू सिंह जादौन की शिकायत के आधार पर की गई है।

वीडियो के विवाद

आरोप है कि इन तीनों नेताओं ने अपने सोशल मीडिया X हैंडल पर वन एवं पर्यावरण मंत्री और विजयपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत का एक 6 साल पुराना वीडियो साझा किया। इस वीडियो में रावत गांव के दौरे पर हैं और स्थानीय लोगों ने उन्हें पानी की समस्या को लेकर तीखी बातें कहीं हैं, साथ ही नारेबाजी भी की है।

FIR against Digvijay Singh Umang Singhar and Katare before by-election in Vijaypur video shared

भाजपा का आरोप

भाजपा नेता अरविंद जादौन ने कहा कि यह वीडियो उस समय का है, जब गांव में पानी की समस्या थी, लेकिन अब वहां यह समस्या हल हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इसे वर्तमान स्थिति का बताकर प्रचारित कर रही है, जिससे रावत की छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है।

कांग्रेस का जवाब: भाजपा की कार्रवाई को बताई राजनीतिक चाल

कांग्रेस नेताओं पर FIR दर्ज होने के बाद सबलगढ़ से पूर्व विधायक बैजनाथ कुशवाह ने कहा कि यह भाजपा की सरकार है, और वे कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जब डेढ़ से दो साल पुराना विधायक बाबू जंडेल का वीडियो वायरल कर के उनके खिलाफ FIR हो सकती है, तो कांग्रेस नेताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। कुशवाह ने कहा, "उन्हें जितनी FIR करानी है, करा लें। हम डरने और रुकने वाले नहीं हैं। चुनाव जीतकर इसका बदला लेंगे।"

कार्रवाई की तैयारी

विजयपुर थाना टीआई पप्पू सिंह यादव ने बताया कि कांग्रेस नेताओं पर आरोप है कि उन्होंने गलत तरीके से वीडियो साझा कर रावत की छवि बिगाड़ने की कोशिश की। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2033 की धारा 223 के तहत केस दर्ज किया गया है, जिसमें एक महीने तक की सजा या 200 रुपए का जुर्माना या दोनों का प्रावधान है।

इसके अलावा, आईटी एक्ट की धाराओं के तहत भी कार्रवाई की तैयारी चल रही है, जिससे यह साफ है कि भाजपा इस मामले को गंभीरता से ले रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+