CM के क़ाफ़िले की रवानगी के दोरान आर्मी मेजर और पुलिस मे मारपीट, थाने में दोनों पक्षों के बीच रातभर चला हंगामा

Gwalior News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के वीआईपी मूवमेंट के दौरान आर्मी के मेजर और ट्रैफिक पुलिस जवान के बीच एक्सीडेंट को लेकर विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि आर्मी के मेजर ने ट्रैफिक पुलिस कर्मी की मारपीट कर दी, उसी दौरान क्राइम ब्रांच पुलिस वहां पहुंची और मेजर को अपने साथ गाड़ी में बिठाकर गोला का मंदिर थाने पर ले गई।

CM Mohan Yadav s convoy Army Major fighting

हंगामा की जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे, जहां दोनों ही पक्षों को थाने भिजवा दिया गया था। दोनों ही पक्ष के लोग एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रहे है।थाने पर मिलिट्री और पुलिस के आला अधिकारी के साथ ही पुलिस का भारी बल भी मौजूद हैं। यह मामला आधी रात तक चलता रहा।

बता दें कि गुरुवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ग्वालियर पहुंचे थे जहां उन्होंने कलेक्ट्रेट कार्यालय में 28 तारीख को होने वाली रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक ली थी, रात लगभग 9 बजे बैठक खत्म करने के बाद मुख्यमंत्री की गाड़ियों का काफिला MITS कॉलेज इंद्रमणि नगर चौराहे निकलने वाला था।

जिसके लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा बेरीगेट लगाकर रास्ता ब्लॉक कर दिया गया था। ऊंची दौरान शताब्दीपुरम में रहने वाले आर्मी में मेजर के पद पर पदस्थ आशीष चौहान अपनी पत्नी बहन और एक दोस्त के साथ गोला का मंदिर MITS कॉलेज इंद्रमणि नगर तिराहे से कार में सवार होकर जा रहे थे, तभी इनोवा गाड़ी के चालक ने उनकी गाड़ी टक्कर मार दी, टक्कर मारने के बाद इनोवा का चालक अपनी गाड़ी लेकर भाग रहा था तभी मेजर अपनी गाड़ी से उतरे और उसे पकड़ने के लिए दौड़े तो वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने मेजर को रोका तो दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मेजर ने ट्रैफिक पुलिस कर्मी की मारपीट कर दी।

हंगामा और मारपीट को होता देख वहां से गुजर रही क्राइम ब्रांच पुलिस की गाड़ी रुकी और मेजर को गाड़ी में बिठाकर थाने ले गई, मेजर आशीष चौहान अभी उदयपुर में पदस्थ है। सीएम का काफिला निकालने के दौरान पूरे शहर के चौराहे पर वेरीगेट लगाकर रास्ते रोक दिए गए थे।फिलहाल यह हंगामा देर रात तक थाने पर चल रहा है। दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर मारपीट का मामला दर्ज करने की जिद पर अड़े हुए हैं।

आर्मी मेजर की पत्नी का कहना है कि वह और उनके पति जब वहां से गुजर रहे थे तो सीएम का काफिला वहां से नहीं निकल रहा था ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने उनके पति से बेवजह विवाद किया था विरोध करने पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उनके साथ मारपीट की थी और क्राइम ब्रांच पुलिस उनके पति को जबरन गाड़ी में बैठ कर ले गए हैं। जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो क्राइम ब्रांच पुलिस ने उनके साथ बदतमीजी का धक्का मुक्की की है।

मामले में सीएससी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी और आर्मी के मेजर का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं।दोनों पक्ष में मामले की जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+