Khargone News: लेडी टीचर ने सरेआम के युवक के सीने में घोंपा चाकू, सामने आई शर्मनाक वजह
Khargone News: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से खौफनाक मामला सामने आया है। यहां शासकीय स्कूल की महिला टीचर ने एक युवक के सीने में चाकू घोंप दिया। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने महिला टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के मोतीपुरा माध्यमिक स्कूल परिसर का है। बताया जा रहा है कि कार को लेकर इतना विवाद बढ़ गया कि एक महिला शिक्षिका ने मोहल्ले के ही युवक के साथ मारपीट कर उसके सीने में चाकू मार दिया। घटना के प्रताप आनंद नाम के युवक को जिला अस्पताल के आईसीयू में इलाज के लिए भर्ती किया गया है।

पीड़ित युवक की रिपोर्ट पर खरगोन कोतवाली पुलिस ने माध्यमिक स्कूल में पदस्थ महिला शिक्षिका भारती मालवीय के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
खरगोन कोतवाली टीआई बीएल मंडलोई के मुताबिक मोतीपुरा स्कूल के सामने कार लगाने की बात पर शिक्षिका ने नुकीली वस्तु से हमला कर दिया था। महिला शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया गया है।
घायल युवक प्रताप आनंद का कहना है कि हमारे यहां परिवार में गमी हो गई थी। इस दौरान घर के लोगों को नहाने के लिए स्कूल के पास खड़ी कार को हटाने का बोला तो महिला टीचर ने चाकू मार दिया।
वहीं, पुलिस अधीक्षक ऑफिस में युवक के खिलाफ शिकायत करने पहुंची महिला शिक्षिका भारती मालवीय का कहना है कि महिला शिक्षिकाओं और प्रधान पाठक के सामने गन्दी गालियां देते हुए युवक ने स्कूल के परिसर में खड़ी मेरी कार पर पत्थर फेंक दिया। इसी दौरान मेरे हाथ में फल काटने के लिए चाकू रखा था, जो गुस्से में युवक को लग गया। मेरी चाकू मारने की नीयत नहीं थी।












Click it and Unblock the Notifications