Betul News: जिस पिता ने रोटी के लिए बेटे की कर दी थी हत्या, उसकी कुएं में इस हाल में मिली लाश
Betul News: मध्य प्रदेश के बैतूल में जिस मासूम बच्चे को पटककर मार डालने वाले आरोपी पिता की लाश गुरुवार पुलिस ने गांव के ही एक खेत में बने कुएं से बरामद किया है। पुलिस आरोपी को पिछले मंगलवार से ढूंढ रही थी। आशंका है कि बेटे से मारपीट और हत्या के बाद उसने या तो आत्महत्या कर ली या फिर शराब के नशे में वह कुएं में गिर पड़ा है।
कोतवाली पुलिस ने सावंगा निवासी दुर्गेश उर्फ मंगल 28 वर्ष के खिलाफ 16 जुलाई को बेटे की ही हत्या का मामला दर्ज किया था। जिसे तीन दिन से पुलिस टीम ढूंढ रही थी। उसकी लाश आज गांव के ही सागर राठौर के कुएं में औंधे मुंह पड़ी मिली। खेत मालिक सागर गुरुवार दोपहर जब खेत पर खाद डालने पहुंचा और उसने कुएं में झांका तो वहां एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

घटनास्थल पर उप निरीक्षक इरफान कुरैशी के साथ दल ने जब लाश निकाली तो इसकी शिनाख्त दुर्गेश के रूप में हुई। लाश पानी में डिकंपोज हो गई है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए बैतूल भेजा जा रहा है। मृतक का शुक्रवार को पोस्टमार्टम होगा।
जानिए पूरा मामला
जानकारी मुताबिक दुर्गेश शराब पीने का आदी था। इसी के चलते उसका पत्नी से आए दिन विवाद होता था। इससे तंग पत्नी संगीता अपनी दो साल की बेटी को लेकर नासिक महाराष्ट्र स्थित मायके चली गई है। इस दौरान उसने 4 साल के कार्तिक को पिता दुर्गेश के पास ही छोड़ दिया था। रात को बच्चे ने पिता से खाना मांगा और जिद तो उसने मासूम को सड़क पर पटक पटक कर मौत के घाट उतार दिया था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि मासूम कार्तिक पिता से खाना मांग रहा था। लेकिन उसने खाना बनाया ही नहीं था। वह दिन में ग्रामीण पंजू कावड़कर के घर मजदूरी पर गया था। शाम को कम से लौटा तो उसने दारू पी ली थी। नशे में धुत रहने के दौरान उसने बच्चे के खाना मांगने पर उसे पीटना शुरू कर दिया। वह उसे उठाकर घर से थोड़ी दूर ले गए। जब बच्चे ने रोना बंद नहीं किया तो गुस्से में आकर उसने उसे सीमेंट रोड पर पटक दिया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
रात करीब 12:00 इस वारदात के समय लोग सोए हुए थे। जबकि आरोपी के नाना बुद्धू का घर दूर होने से उन्हें भी इसकी जानकारी नहीं हुई। जहां आरोपी ने बच्चे को पटका उस पड़ोस के लोगों ने बच्चे की चीख सुनने और आरोपी के वहां कुल्हाड़ी लिए खड़े होने के बाद डायल 100 को काल किया।
यह आरोपी भैंसदेही के पास बेलधाना का रहने वाला था। लेकिन बचपन से ही अपने नाना बुद्धू बारसाकार के घर रह रहा था। वारदात के टाइम भी वह वहीं रह रहा था। उसने पांच साल पहले महाराष्ट्र में मजदूरी करते हुए संगीता से लव मैरिज शादी की थी। जिससे कार्तिक 4 और एक 2 साल की बेटी है।












Click it and Unblock the Notifications