Betul News: बैतूल में बेटे ने खाना मंगा तो पिता ने पटक-पटक कर मार डाला, पत्नी गई हुई थी मायके

मध्य प्रदेश के बैतूल से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई। दरअसल एक शराबी पिता ने अपने 4 साल के मासूम की इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि वे खाना मांग रहा था। बताया जा रहा आरोपी पिता ने 4 साल के बच्चे को सड़क पर पटक पटक कर मार डाला।

यह घटना सोमवार रात 12 बजे कोतवाली थाना के सावंगा गांव की बताई जा रही है। पुलिस फरार पिता की तलाश में छापेमारी कर रही है। टी देवकरण डहरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि रात में हंड्रेड डायल को सूचना मिली थी कि व्यक्ति ने अपने बेटे की हत्या कर दी है।

Father punished son for asking for food wife was at home Betul Savanga village

चौकी प्रभारी उप निरीक्षक इरफान कुरैशी मौके पर पहुंचे। बच्चे को जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। पुलिस ने शव को मर्चुरी में रख दिया है। उसकी मां के नासिक से आने का इंतजार है।

पुलिस पड़ताल में पता चला कि आरोपी दुर्गेश (28) शराब पीने का आदी है। वह अपने 4 साल के बेटे कार्तिक के साथ नाना बुद्धू के घर रह रहा था। दुर्गेश शराब पीकर अक्सर पत्नी संगीता से विवाद करता था। परेशान होकर कुछ महीने पहले संगीता 6 साल की बेटी को लेकर अपने मायके महाराष्ट्र के नासिक चली गई थी।

पुलिस ने बताया कि दुर्गेश ने सोमवार रात को खाना नहीं बनाया था। कार्तिक को भूख लगी थी। दिन में भी उसने भरपेट खाना नहीं खाया था क्योंकि पिता मजदूरी करने गया था। दुर्गेश शाम को मजदूरी से लौटा और शराब पीने बैठ गया।

इसी बीच नशे में धुत पिता से मासूम ने खाना मांगा। वह भूख से रोने लगा। रोता देखकर दुर्गेश ने उसे पीटना शुरू कर दिया। बच्चा शांत नहीं हुआ तो उसका गुस्सा और भड़क गया। दुर्गेश बेटे को उठाकर घर से बाहर सड़क पर ले आया।

यहां उसने फिर बच्चे को चुप होने को कहा। कार्तिक ने भूख से बिलखना बंद नहीं किया तो दुर्गेश उसे सीमेंट-कांक्रीट रोड पर पटक दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+