सास की मौत के बाद दीवार में छेद कर बहू को कंकर मारता था ससुर, अंजाम हुआ बहुत बुरा

Dhar News, धार। मध्यप्रदेश धार जिले के औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर के ग्राम मंडलावदा में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक बहू ने अपने ससुर के सिर पर पत्थर से वार करके उसकी हत्या कर दी। बहू के आरोप है कि ससुर उस पर गंदी नजर रखता है। उसे कई दिन से परेशान कर रहा था। उसी वजह से उसने ससुर की हत्या कर डाली। पुलिस ने मामला दर्ज कर बहू को ​गिरफ्तार कर लिया है।

Father In law Murdered By Daughter in Law in Dhar MP

पीथमपुर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि मंडलावदा में रहने 55 वर्षीय कुरेलाल प्रजापत की हत्या उसकी बहू कविता ने की है। आरोप है कि कविता पर उसका ससुर बुरी नजर रखता था। उसी बात को लेकर बहू कविता ने ससुर की हत्या कर दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और आरोपी बहू कविता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को पूछताछ में आरोपी कविता ने बताया कि मैं, मेरा पति व ससुर एक साथ रहते है। सास की मौत हो चुकी है। मैं मेरे पति एक रूम में रहते हैं। पड़ोस के कमरे में ससुर कुरेलाल रहता था। मेरे पति दिन में जब काम पर चले जाते थे तब ससुर बुरी नियत से मेरे कमरे की दीवार में लगी ऊपरी हिस्से की एक ईट निकाल कर मुझे देखते व कंकर फेंक कर मारते थे।

Father In law Murdered By Daughter in Law in Dhar MP

घटना वाले दिन ससुर शराब पीकर आए और बुरी नीयत से मेरा हाथ पकड़ लिया। मैंने अपना हाथ छुड़ाकर भागने की कोशिश की तो ससुर झूमा झटकी करने लगे। जिस पर मैंने जोर से धक्का दिया तो ससुर कमरे के बाहर नाली में गिर पड़े। मैंने गुस्से में आकर पत्थर उठाकर उसके सिर में तीन चार बार पत्थर मार दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+