पिता ने अपनी 5 साल की बेटी पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग

शिवपुरी मे एक पिता ने अपनी 5 साल की बेटी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

शिवपुरी, 7 जुलाई। शिवपुरी में एक कलयुगी पिता की क्रूरता की घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी 5 साल की बेटी पर पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी। गंभीर हालत में बेटी को ग्वालियर रेफर किया गया। यहां उपचार के दौरान बेटी ने दम तोड़ दिया।

police

पत्नी के ससुराल नहीं जाने से था नाराज
जानकारी के अनुसार भटौआ निवासी मनोज जाटव की पत्नी सीता जाटव अपने पति से झगड़े के बाद अपनी पांच साल की बेटी को लेकर अपने मायके बडौदी में रहने चली गई थी। मनोज अपनी पत्नी को लेने अपनी सुसराल पहुंचा था। यहां उसने अपनी पत्नी सीता से अपने घर चलने के लिए कहा। सीता ने साथ जाने से मना कर दिया। इसी बात से मनोज इतना नाराज हो गया कि उसने अपनी 5 साल की बेटी नैना पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

शराब के नशे में की वारदात
बताया गया है कि मनोज शराब के नशे में धुत होकर अपनी ससुराल पहुंचा था। यहां उसने पहले झगड़ा किया फिर उसने अपनी ही बेटी पर पेट्रोल डाल दिया और उसे आग के हवाले कर दिया।

ग्वालियर में उपतार के दौरान तोड़ दम
नैना को गंभीर हालत में उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया गया। यहां नैना ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी पिता को किया गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में आरोपी पिता पर मामला दर्ज करते हुए उस गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची की मौत हो जाने पर अब एफआईआर में धाराओं का इजाफा भी किया जाएगा।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+