मध्य प्रदेश: मुआवजे की मांग को लेकर पावर ग्रिड के टावर पर चढ़े किसान, बोले- आत्मदाह के सिवा कोई विकल्प नहीं
सतना, 20 मई: मध्य प्रदेश के सतना जिले में मुआवज की मांग को लेकर किसान प्रदर्शन को मजबूर हैं। करीब 2 दर्जन किसान पावर ग्रिड कंपनी से मुआवजे की मांग की लेकर पावर ग्रिड के टावर पर चढ़कर बैठ गए हैं और मांग ना माने जाने पर आत्मदाह की धमकी दे रहे हैं। ये मामला सतना के अतरवेदियां गांव का है।

ऊँचेहरा थाना क्षेत्र के अतरवेदियां गांव में 1 माह से पावर गेट कंपनी से मुआवजे की मांग को लेकर कई गांव के किसान अनशन पर बैठे हुए हैं। सुनवाई ना होते देख उनमें से करीब 2 दर्जन किसान पावर ग्रिड कंपनी के लगे टावर में चढ़ गए हैं और आत्मदाह की धमकी दे रहे हैं।
किसानों का कहना है कि करीब 10 वर्ष पूर्व पावर कंपनी ने हमारे खेतों में टावर लगाए गए थे लेकिन कंपनी की ओर से हमें मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अपनी मांग को लेकर किसान एक महीने से धरने पर बैठे हुए हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। किसानों का कहना है कि अब हमारे पास एक ही चारा बचा है कि इस टावर में चढ़कर हम आत्मदाह कर लें।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications