किसान आत्मदाह कांडः जिस खेत में फसल खराब होना बताया, वहां लहलहा रही फसल! सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे

सागर, 10 अगस्त। मप्र सागर के बंडा थाने में बीते रोज एक किसान द्वारा कीटनाशक डालने से फसल खराब होने का आरोप लगाते हुए पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। गनीमत रही उसकी पत्नी और पुलिसकर्मियों ने तत्काल आग बुझा ली। मामले में जांच अधिकारी दो दफा उसके खेत में फसल देखने पहुंचे थे, वहां सोयाबीन की हरियाली छाई है। यहां फसल को मामूली सा नुकसान बताया जा रहा है। सबसे बड़ा सवाल जो सामने आया है, उसमें किसान शीतल ने दुकान से कीटनाशक खरीदा तो वह कीड़ों को ही मारेगा, न कि फसल को नष्ट करेगा। बहरहाल किटनाशक व पंप से सैंपल लेकर गाजियाबाद लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं।

किसान आत्मदाह मामलाः कीटनाशक के सैंपल गाजियाबाद भेजे

बंडा में चैका गांव के किसान शीतल कुमार रजक ने मंगलवार सुबह बंडा थाना परिसर में खुद को आग लगा ली थी, हालांकि चंद सेकंड में उसको बचा लिया गया था। उसे बीएमसी में भर्ती कराया था, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। इधर हड़कंप के बाद प्रशासन ने मामले में जांच के लिए कृषि विभाग के अधिकारी, पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को जांच के लिए खेत भेजा था। टीम में शामिल सदस्यों के अनुसार खेत में सोयाबीन की फसल को मामूली सा नुकसान नजर आ रहा है, फसल हरी है। उत्पादन प्रभावित होने जैसी स्थिति नहीं है। कहने का मतलब किसान जिस बात को लेकर बीते तीन दिन से शिकायत कर रहा था, उस तरह की फसल नष्ट होने कि उसके खेत में स्थिति नहीं दिख रही है।

किसान आत्मदाह मामलाः कीटनाशक के सैंपल गाजियाबाद भेजे

कीटनाशक लिया था, कीटों पर असर होगा, फसल कैसे जल गई?
मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। इसमें किसान शीतल रजक ने दुकानदार से खेत में डालने के किए कीटनाश खरीदा था। यह 10 एकड़ में डालने के लिए खरीदा गया था। किसान के पास कुल जमीन 3 एकड़ के आसपास है। बाकी वह बटोह पर लेता है। दुकानदार पवन राठौर का सवाल है कि जब कीटनाशक लेकर गया तो फसल कैसे जल गई? जानकार बताते हैं कि कीटनाशक कीटों को मारने के लिए आता है, इससे कीट मरेंगे। खराब होगा तो कीट नहीं मरेंगे। फसल पर यह प्रभाव या दुष्प्रभाव नहीं होता है, मतलब किसान का दावा यहां गलत है कि कीटनाशक से उसकी फसल जल गई।

कीटनाशक के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं
शीतल रजक के खेत में फसल की जांच की गई है। दो दफा खेत गए हैं। खेत में फसल को कुछेक नुकसान है, हालांकि जिस तरीके से फसल उगी है, फूल आ रहे हैं, उत्पादन अच्छा होने की उम्मीद है। कीटनाशक खरीदा था, वह फसल पर प्रभाव नहीं डालता है। जो कीटनाशक फसल पर डाला गया था, उसके सैंपल लेकर गाजियाबाद जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
- यूएस अहिरवार, कृषि विस्तार अधिकारी, बंडा सागर

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+