MP News: फॉर्मर आईडी बनाने में अव्वल पटवारियों का हुआ सम्मान, अब इनकी है बारी

Gwalior News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में कलेक्टर रुचिका चौहान ने निरंतर मैदान में भ्रमण कर अपने दायित्वों का निर्वहन करने वाले और सौंपे गए दायित्वों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले जिले के 75 पटवारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने का उल्लेखनीय कार्य किया है। कलेक्टर ने अपने कार्यालय में बुलाकर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों को न केवल प्रशस्ति पत्र दिया, बल्कि उनके द्वारा किए गए कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा भी की है।

ग्वालियर जिले में किसानों की फार्मर आईडी बनाने के कार्य में जिले के पटवारियों ने उल्लेखनीय कार्य किया है। उनके द्वारा किए गए कार्य से ग्वालियर जिले की प्रगति में सुधार हुआ है।

Gwalior

कलेक्टर रुचिका चौहान ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में जिले के 75 चयनित पटवारियों को बुलाकर उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्य की सराहना भी की। इस मौके पर एडीएम टी एन सिंह, संयुक्त कलेक्टर संजीव जैन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अशोक चौहान, अतुल सिंह, विनोद सिंह, विभागीय अधिकारी व जिले के पटवारीगण उपस्थित थे।

कलेक्टर चौहान ने पटवारियों को सम्मानित करते हुए कहा कि, ग्वालियर जिले में किसानों की फार्मर आईडी बनाने के कार्य में अच्छा कार्य हुआ है लेकिन अभी और कार्य भी शेष है, जिन किसानों की फार्मर आईडी बनना शेष है उनकी भी फार्मर आईडी बने। इसके लिये सभी पटवारी अपने-अपने क्षेत्र में विशेष प्रयास कर किसानों की फार्मर आईडी बनवाएं।

उन्होंने कहा कि, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदार के मार्गदर्शन में सभी पटवारी जिन ग्रामों में ज्यादा किसानों की फार्मर आईडी बनना शेष है वहाँ पर आवश्यकता हो तो शिविर लगाकर भी फार्मर आईडी बनाने का कार्य किया जाए।

कार्यक्रम में सभी चयनित पटवारियों को कलेक्टर एवं एडीएम ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। पटवारियों ने भी कलेक्टर को आश्वस्त किया कि जिले में जिन किसानों की फार्मर आईडी बनना शेष है उनकी आईडी बनाने का कार्य भी शीघ्रता से पूर्ण किया जायेगा।

जिले के गाँव-गाँव में फार्मर आईडी का काम जारी

जिले के गाँव-गाँव में किसानों की फॉर्मर आईडी, ईकेवायसी, भू-लेख रिकॉर्ड की आधार से लिंकिंग व आधार से बैंक खाते लिंक करने का काम जारी है। किसानों की ऑनलाइन फार्मर आईडी बनवाई और ई-केवायसी का काम भी कराया।

कलेक्टर रुचिका चौहान ने किसान भाईयों से भी अपील की है कि वे अपनी फॉर्मर आईडी अवश्य बनवा लें। किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं का लाभ अब उन्ही किसानों को मिलेगा, जिनकी फॉर्मर रजिस्ट्री अर्थात फॉर्मर आईडी बन जायेगी। साथ ही पीएम किसान पोर्टल पर ईकेवायसी, भू-अभिलेख रिकॉर्ड की आधार से लिंकिंग एवं बैंक खाते से आधार लिंक कराकर डीबीटी (डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर) कराना भी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिये अब अनिवार्य हो गया है।

ये भी पढ़े- MP News: PM आवास योजना के लिए इन गांवों में सर्वे, अब इनकी है बारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+