Bhopal News: प्रचंड गर्मी का दौर जारी, भोपाल में रोजाना 5 से 7 यात्रियों की बिगड़ रही तबीयत

Bhopal News: राजधानी भोपाल सहित मध्य प्रदेश राजधानी भोपाल सहित मध्य प्रदेश में प्रचंड गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। गर्मी ने रेल यात्रियों की भी मुश्किलें बढ़ा दी है। उन्हें सफर के दौरान रेलवे से मदद मांगनी पड़ रही है लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है सबसे ज्यादा दिक्कतें बुजुर्गों और बच्चों को हो रही है।

उत्तर रेलवे के चारों जोन में 1 से 20 में तक 200 यात्रियों की तबीयत बिगड़ी है। उन्हें बड़े स्टेशन पर ऑन कॉल डॉक्टर की सुविधा उपलब्ध कराई गई। अकेले भोपाल की बात करें तो इन दिनों रोजाना 5 से 7 कैसे आ रहे हैं। इनमें से ज्यादातर यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद इस ट्रेन से रवाना कर दिया जाता है।

Extreme heat continues health of 5 to 7 passengers deteriorating every day in Bhopal

वहीं सहायक उप निरीक्षक सुरेश जोगेकर ने भोपाल स्टेशन प्लेटफार्म नंबर दो पर एक यात्री को मिर्गी का दौरा पड़ने पर उसकी तत्परता से मदद की। व्यक्ति को तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान की गई और उसे कोई गंभीर चोट भी नहीं आई।

घायल यात्री की सहायता

गाड़ी संख्या 11115 के यात्री राजेश को तड़वडिया स्टेशन पर उतरते समय चोट आई। छनेरा स्टेशन पर आर नरेंद्र कोत ने प्राथमिक उपचार दिया। हरदा स्टेशन पर उप निरीक्षक एसके गौतम ने घायल को जिला अस्पताल हरदा पहुंचाया। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19322 से उतरते समय एक महिला प्लेटफार्म और गाड़ी के बीच में गिर गई। यात्रियों के शोर मचाने पर गाड़ी रोकी गई। आरपीएफ स्टाफ ने घायल महिला को शासकीय अस्पताल हमीदिया भेजकर उपचार करवाया है।

गुमशुदा लड़कियों की मदद

डीआरएम भोपाल से मिली सूचना के अनुसार दो गुमशुदा लड़कियां ट्रेन में मिली। जांच के बाद लड़कियों को जीआरपी थाना रानी कमलापति लाया गया और उनके परिजनों और राजस्थान पुलिस को सुपुर्द किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+